फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress protest against the Chief Election Commissioner

Shahjahanpur News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 30 Sep 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against the Chief Election Commissioner
कांग्रेस कार्यालय के बाहर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बने युवक को हथकड़ी पहनाकर विरोध दर्ज कराते
शाहजहांपुर। कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। एक कार्यकर्ता ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर हाथों को जंजीर से बांधकर विरोध भी जताया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय के सामने युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इरफान खान ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर पहुंचे। उनके हाथ जंजीरों से बंधे थे। कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो का नारा लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपने पद की गरिमा को तार-तार कर दिया है। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अशफाक उल्ला खां, धर्मेंद्र दीक्षित, कुमुद गंगवार,अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, अनस इकबाल, रामजी अवस्थी, अर्चना कटारिया, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुतला फूंकने को लेकर छीनाझपटी

प्रदर्शन के दौरान जिला युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी युवाओं के साथ पुतला लेकर बाहर निकले तो पुलिस ने छीनने का प्रयास किया। जिस पर उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। इस बीच युवाओं ने पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed