फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Couple argued after visiting a sick relative... husband found hanging.

Shahjahanpur News: बीमार रिश्तेदार को देखने जाने पर दंपती में हुई कहासुनी...फंदे से लटका मिला पति का शव

Wed, 08 Jul 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Couple argued after visiting a sick relative... husband found hanging.
सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव भरगवां निवासी रामनरेश के 30 वर्षीय पुत्र सोनू का शव गर्रा नदी के पास खेत पर आम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती महिला रिश्तेदार को देखने जाने पर सोनू का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले सोनू के भतीजे की पत्नी बीमार होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। रामनरेश के अनुसार, मंगलवार को सोनू उसे अस्पताल देखने के लिए चला गया था। इस पर उसकी पत्नी अनीता नाराज हो गई। दोनों में कहासुनी हो गई। रात में परिजनों ने उन्हें शांत कर दिया। सुबह फिर से उसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया। कलह से नाराज सोनू गुस्से में पूर्वाह्न 11 बजे घर से निकल गया। घर से निकलते देखकर परिवार के लोग रोकने के लिए दौड़े, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। बाद में उसका शव गन्ने के खेत पर पेड़ से लटका मिला। बेटे का शव देखकर पिता रामनरेश की चीख निकल गई।
विज्ञापन

उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed