फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Counting of votes will start at 8 am, results will come at 4 pm

Shahjahanpur News: सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, शाम चार बजे आ जाएगा परिणाम

Tue, 04 Jun 2024 04:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 04 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will start at 8 am, results will come at 4 pm
रोजा मंडी समिति में मतगणना स्थल पर इंट्री के बाद कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रवेश। संवाद
शाहजहांपुर। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे से सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन मंडी समिति रोजा में मतगणना शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम से मतगणना शुरू हो जाएगी। शाम चार बजे तक मतगणना के परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव व ददरौल विधानसभा उप चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी। दोनों चुनाव में 10-10 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। शाम चार बजे तक परिणाम आने की संभावना है। सोमवार को प्रेक्षक और अधिकारियों ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। मतगणना कार्मिकों को सुबह साढ़े छह बजे मतगणना स्थल पर पहुंचना होगा। छह बजे सभी पार्टियों के प्रत्याशियों को मतगणना स्थल पर बुलाया गया है।
विज्ञापन

साढ़े छह बजे प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम के ताले खोले जाएंगे। इस दौरान प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
--------
456 कार्मिक लोकसभा और 19 कार्मिक करेंगे ददरौल विधानसभा की मतगणना
लोकसभा चुनाव में छह विधानसभाओं की 14-14 मेजें लगाई गई हैं। मतगणना के लिए 84 मेजें लगी हैं। इसके अलावा 18 मेजें रिजर्व रहेंगी। वहीं आरओ और एआरओ के लिए 12 मेजें लगाई गई हैं। कुल 114 मेजों पर काउंटिंग होगी। इन पर काउंटिंग सुपरवाइजर, माइक्रो आब्जर्वर भारत सरकार, काउंटिंग असिस्टेंट एवं एडिशनल काउंटिंग असिस्टेंट (फोर्थ क्लास) कुल 456 मतगणना कार्मिक मतगणना करेंगे। ददरौल विधानसभा के उपचुनाव में 14 टेबल, तीन रिजर्व टेबल, दो आरओ व एआरओ दो टेबल व कुल 19 टेबल लगेंगी। इन पर काउंटिंग सुपरवाइजर, माइक्रो आब्जर्वर भारत सरकार, काउंटिंग असिस्टेंट एवं एडिशनल काउंटिंग असिस्टेंट (फोर्थ क्लास) कुल 19 मतगणना कार्मिक मतगणना करेंगे। लोकसभा के लिए पोस्टल बैलेट टेबल 10 और ददरौल विधानसभा के उपचुनाव के लिए एक पोस्टल बैलेट टेबल लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एक प्रत्याशी का एक अभिकर्ता रहेगा
प्रशासन की ओर से जारी निर्देश बताया गया है कि प्रत्येक टेबल पर एक प्रत्याशी का एक अभिकर्ता रहेगा। आरओ और एआरओ की टेबल पर एक प्रत्याशी एक अभिकर्ता रह सकता है। प्रत्येक चरण में गणना प्रपत्र 17 ग(भाग-2) की प्रति प्रत्येक गणना अभिकर्ता को उपलब्ध कराई जाएगी।
---------
लोकसभा चुनाव में विधानसभा की स्थिति और चक्र
विधानसभा कुल मतदेय स्थल गणना चक्र
कटरा 393 28 पूर्ण व 29 वें चक्र में एक बूथ
जलालाबाद 420 30 चक्र
तिलहर 396 28 पूर्ण व 29वें चक्र में चार बूथ
पुवायां 439 31 पूर्ण व 32वें चक्र में पांच बूथ
शाहजहांपुर 395 28 पूर्ण व 29वें चक्र में तीन बूथ
ददरौल 438 31 पूर्ण व 32वें चक्र में चार बूथ
ददरौल उपचुनाव 438 31 पूर्ण व 32वें चक्र में चार बूथ
------------
पहला चक्र सुबह साढ़े नौ बजे पूरा होने की संभावना
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक आठ बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। इसके 15 से 20 मिनट बाद ईवीएम से मतगणना शुरू हो जाएगी। पहला चक्र साढ़े नौ बजे तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद 15 से 20 मिनट में चक्र पूरा होता रहेगा और उसकी घोषणा ध्वनि विस्तारक यंत्र से होती रहेगी। संभावना है कि शाम चार बजे तक पूरे परिणाम आ जाएंगे।

--------
मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुबह साढ़े छह बजे प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का ताला खोला जाएगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम से मतगणना शुरू हो जाएगी।
- संजय कुमार पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed