{"_id":"573f2b554f1c1b427cac6f4e","slug":"councilor-s-older-brother-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के बड़े भाई ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के बड़े भाई ने फांसी लगाई
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 21 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
वार्ड अब्बास नगर के सभासद चंद्र प्रकाश के बड़े भाई ने शुक्रवार दोपहर घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण उनकी नशे की लत माना जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। करीब 50 वर्षीय राजेंद्र उर्फ बड़े शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कमरे में गये थे। वह काफ ी देर तक बाहर नहीं निकले तो परिवार वालों को कुछ आशंका हुई। उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो राजेंद्र गमछे के सहारे कमरे के रोशनदान पर लटका था। उन्होंने फौरन राजेंद्र को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिर तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार राजेंद्र को काफ ी समय से नशे की लत गई थी। इसी के चलते पिछले कई सालों से राजेंद्र की पत्नी अपने बच्चों समेत तिलहर स्थित अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
