फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona vaccination

अब 28, 29 जनवरी और चार फरवरी को होगा वैक्सीनेशन

Tue, 26 Jan 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
शाहजहांपुर। कोरोना वैक्सीनेशन (टीकाकरण) के लिए सत्रों का आयोजन किए जाने को लेकर एक बार फिर से बदलाव किया गया है। अब 28, 29 जनवरी व चार फरवरी को वैक्सीनेशन किया जाएगा। पांच फरवरी को जरूरत पड़ने पर ही सत्र का आयोजन किया जाएगा। इन दिनों में टीकाकरण के बाद भी बचने वाले लोगों को मॉपअप में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने टीकाकरण की तिथियों में फेरबदल किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को लेकर समीक्षा की जाती है, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाता है। अंतिम समय तक परिवर्तन की संभावना बनी रहती है। पहले 28, 29 जनवरी और चार व पांच फरवरी को सत्रों का आयोजन कर टीकाकरण किया जाना था, लेकिन अब सिर्फ तीन दिन ही सत्र आयोजित किए जाएंगे। 28 जनवरी को 4494 तथा 29 को 3683 को टीकाकरण किया जाएगा। वहीं चार फरवरी को 679 का टीकाकरण करने की तैयारी है। जिनका टीकाकरण किया जाना है, उनके मोबाइल पर एक दिन पहले मैसेज जाएगा, जिसमें केंद्र का नाम, समय और तिथि दी जाएगी। उन्होंने मैसेज प्राप्त होने के बाद उसी तिथि, समय व केंद्र पर जाकर टीका लगवाने की अपील की है। जिससे टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगा सत्रों का आयोजन
28-29 जनवरी और 04 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा, भावलखेड़ा, ददरौल, सिंधौली, निगोही, कलान, जैतीपुर, जलालाबाद, अल्लागंज, कांट, खुटार, मदनापुर, मिर्जापुर, पुवायां, तिलहर, कटरा, खुदागंज और शहरी क्षेत्र में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज, सन इंस्टीट्यूट, फ्लोरेंस नाइटेंगल नर्सिंग कॉलेज और जिला अस्पताल में सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपयोग न हो पाने से बर्बाद हो रही कोरोना वैक्सीन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण काल में जिस वैक्सीन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, अब उसका टीका लगवाने में लापरवाही बरती जा रही है। कोरोना वैक्सीन के स्टोर इंचार्ज रोहित के अनुसार कोविशील्ड वैक्सीन की वायल यानी शीशी खुलने के बाद सिर्फ चार घंटे ही प्रयोग में लाई का सकती है। सत्र के आखिरी समय में खोली गई वैक्सीन में बची डोज खराब हो जाती है। फिर उसका उपयोग नहीं किया जाता। हालांकि जिले में बर्बाद होने वाली कोरोना वैक्सीन का प्रतिशत 1.11 से भी कम है। संवाद

कोरोना को भगाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण जरूरी : एडी
शाहजहांपुर। सीएमओ सभागार में सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण डा. जावेद हयात ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना को भगाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण जरूरी है। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। उन्होंने भ्रमित लोगों को जागरूक करने के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने किसी तरह की बीमारी होने पर डॉक्टरों से परामर्श लेकर टीका लगवाएं। उन्होंने 16 व 22 जनवरी को छूटे लाभार्थियों से भी अपना टीकाकरण कराने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed