{"_id":"5ed2a00e8ebc3e90701b906b","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly4075793150","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 वाहनों के चालान काटे, 2100 रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 वाहनों के चालान काटे, 2100 रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। शनिवार को खिरनी बाग चौराहे, कच्चा कटरा से अजीजगंज तक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 83 वाहनों के चालान काटे गए। बगैर मास्क लगाए घूमने वाले 21 लोगों से जुर्माना वसूला गया।
यातायात प्रभारी विपिन शुक्ला ने बताया कि अभियान में 67 ऐसे लोगों के चालान काटे गए, जो बिना हेलमेट और कागजातों के गाड़ियां दौड़ा रहे थे। इसके अलावा नो पार्किंग एरिया में खड़े चार पहिया वाहनों के भी चालान काटे गए। यातायात प्रभारी ने बताया कि बार-बार समझने और चेतावनी देने के बावजूद लोग कोरोना की भयावहता को नहीं समझ रहे और बिना मास्क के घरों से निकल रहे हैं। वह अपने साथ अन्य लोगों को भी परेशानी में डाल रहे हैं। अभियान के दौरान बगैर मास्क लगाए 21 लोग पकड़े गए, जिनसे सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। संवाद