फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Convicted prisoner dies during treatment in Lucknow

Shahjahanpur News: सजायाफ्ता बंदी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

Sat, 26 Jul 2025 10:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Convicted prisoner dies during treatment in Lucknow
शाहजहांपुर। हत्या के एक मामले में फर्रुखाबाद जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे निगोही क्षेत्र के गांव लधौला निवासी राजकुमार सिंह (55 वर्ष) की शुक्रवार को सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के फुफेरे भाई विमल सिंह भदौरिया ने बताया कि राजकुमार को गांव में हुई दोहरी हत्या में नामजद किया गया था। वर्ष 2017 में आरोप सिद्ध होने के बाद से वह फर्रुखाबाद जेल में थे। उनके हृदय में समस्या होने पर जेल अधिकारियों ने फर्रुखाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत बिगड़ने पर जेल पुलिस उन्हें पीजीआई लखनऊ ले गई, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी समेत तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed