{"_id":"62096f40539a38770f2eed02","slug":"convessing-on-phone-shahjahanpur-news-bly4753937139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलो...भूल न जाना, वोट हमें ही देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलो...भूल न जाना, वोट हमें ही देना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शनिवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद राजनीतिक पार्टियों ने सोशल मीडिया को हथियार बनाया। उम्मीदवारों ने अपनी नीतियों को बताने के लिए सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार को शुरू कर दिया। वहीं आरोप-प्रत्यारोप भी कमेंट्स के माध्यम से शुरू हो गया है। उम्मीदवार व उनके समर्थक लगातार फोन कर वोटरों से संपर्क साध कर मतदान की अपील कर रहे हैं।
मतदान से पहले भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा समेत अन्य दलों ने सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू कर दिया। दावेदारों के साथ ही समर्थक व कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। उम्मीदवारों ने वोट देने की अपील के साथ अपनी घोषणाओं और विकास की योजनाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर आमजन से साझा किया। प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने नेता की खूबियों को गिनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं स्थानीय मतदाताओं को लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं।
फोन कर वोटरों को साध रहे प्रत्याशी
-मतदान से एक दिन पहले जहां प्रत्याशी वोटिंग की तैयारी में जुटे हैं। वहीं वोटरों को व्यक्तिगत तौर पर फोन कर उनसे वोट देने की अपील की जा रही है। प्रत्याशी के समर्थक भी लगातार फोन कर वोटरों से पार्टी के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं।