फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   convesing door to door

चुनाव प्रचार में हर घर दस्तक के बाद वोटरों से जीत की आस, रणनीति पर विश्वास

Mon, 14 Feb 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
convesing door to door
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद चखने के लिए वोटरों की चौखट पर दस्तक देने वाली राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को अपनी जीत की पूरी आस है। जनता का विश्वास जीतने के लिए नेताओं की अपनी रणनीति है। सोमवार को मतदान में वोटरों का समर्थन ईवीएम में कैद हो जाएगा। दस मार्च को नतीजा सभी के सामने होगा।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हर पार्टी ने अपना पूरा जोर लगा दिया। प्रचार की अवधि में नेताओं ने मतदाताओं को अपना सब कुछ मानकर दावे और वादों की झड़ी लगा दी। 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों की चुनाव प्रबंधन टीमें सक्रिय हो गईं। भितरघात से बचने और हर वर्ग का वोट अपने पाले में करने के लिए समर्थक से लेकर प्रत्याशी तक पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन

भाजपा की बात करें तो पार्टी के प्रत्याशी पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की चलाई विकास योजनाओं के दम पर वोट मिलने का दावा कर रहे हैं। सपाई ने 300 यूनिट बिजली, पांच साल तक राशन समेत घोषणा से वोट मिलने का दंभ भर रहे हैं। बसपा को सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर विश्वास है तो कांग्रेस प्रत्याशियों ने प्रियंका वाड्रा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर वोटरों को साधा है। उम्मीदवारों को पूरा विश्वास है कि फैसला उनके हक में आएगा, पर जनता की उम्मीदों पर कौन सा प्रत्याशी खरा उतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विधानसभा
भाजपा : सुरेश कुमार खन्ना
फोटो नंबर 19
मजबूती : सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री, विकास कार्य, हिंदू वोटों की एकजुटता
कमजोरी : लंबे समय से विधायक हैं, कुछ लोगों की उपेक्षा के कारण नाराजगी
सपा : तनवीर खां
फोटो नंबर 20
मजबूती : मुस्लिम वोटों पर पकड़, नगर पालिका अध्यक्ष रहते कराए गए विकास कार्य
कमजोरी : दो बार विधानसभा चुनाव हारे, एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी मगर वोटों में बिखराव
कांग्रेस : पूनम पांडेय
फोटो नंबर 21
मजबूती : एकमात्र महिला प्रत्याशी, सहानुभूति, आशा वर्करों से वोट की आस
कमजोरी : राजनीति में अनुभवहीनता, पार्टी का कमजोर संगठन ढांचा
--------------------
बसपा : सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू
फोटो नंबर 22
मजबूती : ब्राह्मण प्रत्याशी के तौर पर ब्राह्मण वोट और बसपा का कैडर वोट
कमजोरी : पहला चुनाव, संगठन की कमजोरी
-----------------
ददरौल विधानसभा
फोटो नंबर 23
मजबूती : लंबा राजनीतिक अनुभव, मौजूदा विधायक, क्षत्रिय वोटबैंक
कमजोरी : विकास कार्य की उपेक्षा का आरोप, भितरघात
-------------------
सपा : राजेश वर्मा
फोटो नंबर 24
मजबूती : पिता पूर्व मंत्री स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा के निधन के बाद सहानुभूतिक लहर, लोध वोट
कमजोरी : पहला चुनाव लड़ रहे हैं, लोध वोटों में बंटवारे की आशंका
--------------
बसपा : चंद्रकेतु मौर्य
फोटो नंबर 25
मजबूती : युवा चेहरा, बसपा का कैडर वोट और पिछड़ा वर्ग में पकड़
कमजोरी : पहला चुनाव होने के कारण अनुभवहीनता, क्षेत्र में पकड़ कमजोर
----------------
कांग्रेस : तनवीर सफदर
फोटो नंबर 26
मजबूती : युवा होना, महिलाओं के वोट बैंक पर निगाह, मुस्लिम वोट
कमजोरी : पहला चुनाव लड़ रहे, पार्टी का कमजोर संगठन
---------------
जलालाबाद विधानसभा
भाजपा : हरिप्रकाश वर्मा
फोटो नंबर 27
मजबूती : संगठन में मजबूूत पकड़, सभी को साथ लाए, लोध वोट बैंक
कमजोरी : विधानसभा क्षेत्र से बाहर के निवासी का मुद्दा, पूर्व में कभी क्षेत्र से भाजपा का न जीतना
सपा : नीरज मौर्य
फोटो नंबर 28
मजबूती : मुस्लिम-यादव वोट बैंक, मौर्य वोट बैंक पर मजबूती
कमजोरी : बाहरी जिले के होने का आरोप, विधायकी के दो कार्यकाल में कुछ जातियों की नाराजगी
बसपा : अनिरुद्घ यादव दीपक
फोटो नंबर 29
मजबूती : पिता स्व. केपी यादव की क्षेत्र में लोकप्रियता, बसपा का कैडर वोट, यादव वोट बैंक में सेंध
कमजोरी : पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे, पार्टी के संगठन का कमजोर होना
कांग्रेस : गुरमीत कौर
फोटो नंबर 30
मजबूती : महिला होने के कारण वोटों की आस, गैरविवादित चेहरा
कमजोरी : कमजोर संगठन, बाहरी होने का आरोप
---------
तिलहर विधानसभा सीट
भाजपा : सलोना कुशवाहा
फोटो--51
मजबूती : महिलाओं और जातिगत वोटों का भरोसा, योगी-मोदी के विकास कार्यों का आसरा
कमजोरी : अंतिम वक्त पर सपा से भाजपा में आना, बाहरी होने का आरोप, भितरघात
सपा : रोशनलाल वर्मा
फोटो--52
मजबूती : तीन बार से लगातार विधायक, लोध वोट बैंक के साथ मुस्लिम-यादव वोट
कमजोरी : दलबदलू होने का आरोप, पार्टी में असंतोष
बसपा : फैजान अली
फोटो--54
मजबूती : मुस्लिम वोटों के साथ बसपा का कैडर वोट, कई चुनाव लड़ चुके
कमजोरी : अंतिम समय में नगर सीट छोड़कर तिलहर पहुंचे, क्षेत्र के लिए नया चेहरा
कांग्रेस : रजनीश गुप्ता मुन्ना
फोटो--53
मजबूती : व्यापारी और सवर्ण वोट बैंक में सेंधमारी, काफी समय की गई तैयारी
कमजोरी : पार्टी की कमजोर स्थिति जीत की राह में सबसे बड़ी बाधक
-------
कटरा विधानसभा सीट
भाजपा : वीर विक्रम सिंह
फोटो--56
मजबूती : युवा चेहरा, क्षत्रिय वोट बैंक में पकड़, वर्तमान विधायक
कमजोरी : विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप, क्षेत्र में असक्रियता का आरोप
सपा : राजेश यादव
फोटो--55
मजबूती : दो बार विधायक रहे, मुस्लिम-यादव के साथ हर वर्ग के समर्थन का दम
कमजोरी : वोटों का ध्रुवीकरण, भितरघात
बसपा : राजेश कश्यप
फोटो : 57
मजबूती : कश्यप वोट के साथ ही बसपा के कैडर वोट का भरोसा
कमजोरी : संगठन का अभाव, अंतिम समय में टिकट मिलना
कांग्रेस : मुन्ना सिंह
फोटो--58
मजबूती : क्षत्रिय वोट बैंक में सेंधमारी, काफी समय से चुनाव लड़ने की तैयारी
कमजोरी : भाजपा से भी क्षत्रिय प्रत्याशी, कमजोर पार्टी संगठन
--------
पुवायां विधानसभा
फोटो- 13 पीडब्लूएनपी 05
- भाजपा- चेतराम पासी
मजबूती : पांच बार के विधायक, सियासी अनुभव, मौजूदा विधायक, भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का साथ, मुख्यमंत्री और स्वतंत्र देव सिंह की जनसभाएं।
कमजोरी : जीतने के बाद नहीं मिलने की शिकायत, एंटी इनकंबेसी, छुट्टा पशुओं का मुद्दा
------
- सपा- उपेंद्र पाल
फोटो- 13 पीडब्लूएनपी 06
मजबूती : धोबी, मुस्लिम और सपा का परंपरागत वोटर, पत्नी नीतू सिंह के पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रहने का लाभ
कमजोरी : किसी बड़े नेता का चुनाव प्रचार में न आना, मुस्लिम वोटरों को पक्ष में लाने की चुनौती
- बसपा- उदयवीर सिंह
फोटो- 13 पीडब्लूएनपी 07
मजबूती : बसपा का परंपरागत वोटर, मुस्लिम, दलित वोट
कमजोरी : चुनाव लड़ने का अनुभव नहीं, बड़े नेताओं की कम चुनावी सभाएं
फोटो- 13 पीडब्लूएनपी 08
- कांग्रेस- अनुज कुमारी
मजबूती : जिला पंचायत सदस्य होना, लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे से प्रभावित महिला वोटर।
कमजोरी : संगठन का कमजोर होना, कई वर्ष से सत्ता से दूरी के कारण मतदाताओं को मोहभंग होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed