{"_id":"675205440e62507c2205a9f5","slug":"contractors-son-got-rs-225-lakh-transferred-by-threatening-him-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-132732-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ठेकेदार के बेटे को धमकाकर ट्रांसफर कराए 2.25 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ठेकेदार के बेटे को धमकाकर ट्रांसफर कराए 2.25 लाख रुपये
विज्ञापन
भावलखेड़ा। रोजा पावर प्लांट में कैंटीन तथा ट्रांजिट गेस्ट हाउस के ठेकेदार के पुत्र के साथ मारपीट एवं जबरन 2.25 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। मामले में थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने एक निजी कंपनी के एचआर मैनेजर समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
सी-6 एक्सटेंशन थर्ड फ्लोर अशोक नगर वसुंधरा इंकलेव दिल्ली निवासी आदर्श कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता रंजीत सुप्रिया हॉस्पिटैलिटी नाम से कंपनी का संचालन करते हैं। कंपनी ने रोजा पावर प्लांट में कैंटीन तथा ट्रांजिट गेस्ट हाउस का ठेका लिया है। इसकी देखरेख आदर्श करते हैं।
आदर्श के मुताबिक 13 अगस्त को रोजा पावर प्लांट के लिए ही काम करने वाली एक कंपनी डीएम इंडस्ट्रीज के एचआर मैनेजर हिमांशु कुकरैती निवासी न्यू पालम विहार गुरुग्राम, हरियाणा अपने तीन-चार साथियों के साथ उनके पास आए और एकाउंट की ऑनलाइन यूजर आईडी और पासवर्ड पूछने लगे। विरोध करने पर मुंह में हिट स्प्रे डाल दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि उन लोगों ने जबरन 2.25 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। तब कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।