{"_id":"673261b5f725773f280d3fd7","slug":"contract-lineman-dies-in-a-vehicle-accident-in-khutar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-131036-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार में वाहन की टक्कर से संविदा लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार में वाहन की टक्कर से संविदा लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
खुटार। अज्ञात वाहन की टक्कर से संविदा पर कार्यरत बिजली लाइनमैन की मौत हो गई। वह फाल्ट सही कर घर लौट रहे थे।
खुटार के मोहल्ला बगियानाथ निवासी राजाराम का पुत्र 30 वर्षीय अरुण कुमार खुटार बिजली उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन था। वह सोमवार को खुटार-बंडा रोड पर फाल्ट सही करने गए थे। बाइक से देर शाम वापस घर आते समय गांव रजमना के पास वाहन की टक्कर बाइक में लग जाने से अरुण कुमार गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। एंबुलेंस से अरुण को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी घर पहुंची तो परिजन भी रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बिजली उपकेंद्र से अधिकारी और कर्मचारी भी सीएचसी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
अरुण की मौत से पत्नी विनीता देवी, पुत्र कुनाल सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।