फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contract electricity employees will soon get outstanding salary, work boycott averted

संविदा बिजली कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बकाया वेतन, कार्य बहिष्कार स्थगित

Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Contract electricity employees will soon get outstanding salary, work boycott averted
शाहजहांपुर में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना स्थल पर कर्मचारियों को वेतन भु - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विद्युत निगम के शहरी, ग्रामीण और जलालाबाद वितरण खंड के अधीन कार्यरत संविदा कर्मचारियों को दो माह का बकाया वेतन भुगतान जून माह की 20 तारीख तक मिल जाएगा। एक्सईएन (सिटी) प्रशांत गुप्ता और नियोक्ता कंपनी के प्रबंधक की ओर इस आशय का लिखित आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने शनिवार को दोपहर बाद तीन दिन से जारी धरना व कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया। हालांकि, इस बीच शहर में ओवरलोडिंग और लाइन फाल्ट से कई स्थानों पर घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

विद्युत संविदा मजदूर संगठन से जुड़े कर्मचारी हर माह की सात तारीख तक वेतन का नियमित भुगतान कराने की मांग को लेकर छह माह से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह का घेराव कर उनसे दो बार वार्ता की, लेकिन वह बेनतीजा रही। बीते दिन की तरह आज भी सुबह दस बजे से तीनों वितरण खंडों के संविदा कर्मचारी सर्किल ऑफिस में जमा होने लगे। उन्होंने कार्य बहिष्कार कर धरना स्थल पर सभा शुरू की, लेकिन दोपहर करीब एक बजे अधीक्षण अभियंता ने संगठन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुला लिया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने संगठन के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल को नियोक्ता कंपनी और एक्सईएन की ओर से पत्र सौंपे।
विज्ञापन

दोनों पत्रों में अप्रैल माह का वेतन 13 जून तक कर्मचारियों के खातों में भेजने और इसके तुरंत बाद मई का वेतन आहरित कराने का भरोसा दिया गया है। धरना स्थल पर मंडल अध्यक्ष ने दोनों पत्र पढ़कर सुनाए और आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। इस मौके पर संगठन की मध्यांचल इकाई के अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना, जिलाध्यक्ष मुनीश पाल, राजेश कुमार, मो. तारिक, शिवकुमार, गौरव चौरसिया, रईस अहमद, शरद सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed