{"_id":"66469009815796316505b024","slug":"consumers-of-madnapur-yearn-for-electricity-for-seven-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-118829-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सात घंटे बिजली के लिए तरसे मदनापुर के उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सात घंटे बिजली के लिए तरसे मदनापुर के उपभोक्ता
Fri, 17 May 2024 04:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 17 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जर्जर पैनल बदलने के लिए बृहस्पतिवार को मदनापुर उपकेंद्र के करीब दस हजार उपभोक्ता परेशान रहे। भीषण गर्मी में सात घंटे बिजली बंद रही। इसके चलते लोगों को काफी दुश्वारियां हुईं।
मदनापुर उपकेंद्र से आठ फीडरों से नगर व ग्रामीण इलाके के लोगों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। उपकेंद्र पर लगे पैनल जर्जर होने के चलते आए दिन फाल्ट होने से उपभोक्ताओं को बिजली के लिए तरसना पड़ता था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को जेई चिरौंजी लाल ने शट डाउन लेकर पैनल बदलवाने का काम शुरू कराया। इसके चलते मदनापुर समेत आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं आने से लोगों ने उपकेंद्र पर फाेन किया, जहां से शाम तक आपूर्ति आने की जानकारी दी गई। शाम करीब छह बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। जेई चिरौंजी लाल ने बताया कि पैनल बदलने से आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना नहीं पड़ेगा।