{"_id":"67ff69218e30c4bb6b03adec","slug":"congress-workers-protest-tried-to-burn-the-effigy-of-the-pm-in-shahjahanpur-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, ईडी का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, ईडी का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस से नोकझोंक
Wed, 16 Apr 2025 02:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:52 PM IST
सार
शाहजहांपुर में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र पर विरोध जताया। सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं की पुलिस से हुई नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के आरोपपत्र दाखिल करने के बाद शाहजहांपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान ईडी का पुतला फूंकने का प्रयास किया तो पुलिस से धक्कामुक्की-नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मी पुतला छीनकर ले गए।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में बुधवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता टॉउनहॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता जुलूस के रूप में आगे बढ़े। तभी कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला फूंकने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने पुतला छीन लिया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बोले- तानाशाही पर उतारू है सरकार
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतारू है। आम आदमी की आवाज उठा रहे कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं के खिलाफ सीबीआई-ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा के शासन में हर वर्ग त्रस्त हो चुका है। अगर कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई हुई तो कांग्रेसी जेल भरो आंदोलन चलाएंगे। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष तकवीम खां, गौरव त्रिपाठी यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन