{"_id":"9b4339bc31a698cf54cc4747a79a255e","slug":"congress-seva-dal-distribute-clothing-to-the-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सेवादल ने गरीबों में वस्त्र बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सेवादल ने गरीबों में वस्त्र बांटे
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने शीतलहर से ठिठुरते गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए रविवार को दूसरे चरण में वस्त्र वितरण अभियान चलाया। टाउन हाल स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह से दोपहर तक बड़ी संख्या में जरूरतमंद पहुंचे, जिन्हें साड़ियां, ऊनी कपड़े, जैकेट आदि बांटे गए। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि सहायता अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में अतर सिंह, संजीव मिश्रा, शकील अहमद अंसारी, फरमान खां, फुरकान अहमद कुरैशी, ममता शर्मा, रामकुमार वर्मा, कमल सक्सेना, राजलता गुप्ता, मोहम्मद कासिम, रामऔतार वर्मा आदि मौजूद रहे।
00
कल थू- थू दिवस मनाएगी कांग्रेस
शाहजहांपुर। अपहृत पूजा भोजवाल की बरामदगी कराने के लिए 12 जनवरी को कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ थू-थू दिवस मनाएंगे। दोपहर 12 बजे गांधी भवन के समक्ष प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने का कार्यक्रम है।
00
जितिन सुनेंगे जन समस्याएं
शाहजहांपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद सोमवार को सुबह नई दिल्ली से यहां आकर प्रसाद भवन स्थित आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इस मौके पर वह जन सामान्य के लोगों से भेंट करके उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनूप वर्मा ने बताया कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सोमवार को सुबह कांग्रेसजनों और जन सामान्य के लोगों से भेंट करने के बाद क्षेत्र भ्रमण पर लखीमपुर खीरी रवाना हो जाएंगे। देर शाम वहां से लौटकर वह 15 जनवरी तक जनपद प्रवास पर रहेंगे।