फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress MLA Nazir Ali Intkal

कांग्रेस के पूर्व विधायक नाजिर अली का इंतकाल

Sat, 19 Dec 2015 08:09 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 19 Dec 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA Nazir Ali Intkal
कांग्रेस के पूर्व विधायक नाजिर अली का शुक्रवार को देर रात इंतकाल हो गया। वह करीब 85 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनके निधन की सूचना पाकर गांव रावतपुर स्थित उनके आवास पर सुबह से शोकाकुलों का तांता जुटने लगा। विभिन्न पार्टियों के तमाम पदाधिकारियों और अन्य सैकड़ों शुभचिंतकों ने उनके घर जाकर परिवार वालों को सांत्वना दी और उनके जनाजे में शिरकत की।
विज्ञापन

मरहूम नाजिर अली वर्ष 1980 से 85 तक ददरौल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रहे। कुछ दिन पहले उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें घरवालों ने बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार को देर रात उनकी सांसें थम गईं। वह अपने पीछे इकलौते बेटे प्यारे मियां और तीन विवाहित बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों का उनके गांव में जमावड़ा लगने लगा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र, सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां, बसपा के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, विधायक राजेश यादव व रोशन लाल वर्मा, शाहाबाद के विधायक बाबू खां, पूव़ विधायअ शरदवीर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरवीर सिंह, कांट के चेयरमैन रईस मियां, पूर्व चेयरमैन इदरीस खां आदि ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त शोक सभा टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। सभी ने मौन रखकर पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने दिवंगत नेता के परिवार जनों से दूरभाष पर बात करके अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, मनोज त्रिपाठी, तसनीम अली खां, कृपाराम मिश्र, शाहिद अनवर कुरैशी, कृष्ण विनोद मिश्र, राकेश मिश्र, रवि कैथवार, सावित्री शर्मा, शारदा थापा, वंदना सक्सेना, अजय मिश्रा रिंकू, अनूप वर्मा, ईश्वर चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed