फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   congress

कांग्रेसियों ने मोदी के रेल बजट को बताया बोगस

Fri, 27 Feb 2015 12:38 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 27 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
 मोदी सरकार के रेल बजट को कांग्रेसियों ने बोगस बताकर खारिज कर दिया है। उन्होंने यात्रियों की बढ़ती संख्या के बावजूद नई ट्रेनों की घोषणा नहीं किए जाने और पिछले साल पूरक रेल बजट में बढ़ाए गए किराए में कोई राहत न मिलने पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तसनीम अली खां ने कहा कि रेल बजट ने ‘अच्छे दिन’ आने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। न तो नई ट्रेनों की घोषणा हुई और न ही रेल के मंहगे किराए और मालभाड़े में राहत मिली। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह और विनीत मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार ने ड्रीम बजट पेश किया है, जिसे व्यवहारिक तौर पर लागू करना कठिन होगा।
विज्ञापन

दोनों नेताओं ने रेल बजट को जनता के साथ छलावा बताते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें गिरने के बावजूद किराया जस का तस रखना समझ से परे है। युवा कांग्रेस के प्रशांत कठेरिया ने कहा कि बजट में रेलवे को लेकर यूपीए सरकार की पॉलिसी पर सिर्फ पॉलिश कर पुरानी योजनाओं को नई साज सज्जा देने का थोथा प्रयास किया गया है। राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्ष कैफ हसन खां, आदर्श शुक्ला, शेखर त्रिपाठी आदि ने रेल बजट को निराशाजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed