फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congratulations on the victory of the BJP, Holi Diwali

भाजपाइयों की जीत पर एक साथ मनी होली-दिवाली

Sat, 11 Mar 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो   शाहजहांपुर। Updated Sat, 11 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Congratulations on the victory of the BJP, Holi Diwali
जश्न - फोटो : अमर उजाला
ढोल बाजों पर जमकर थिरके समर्थक, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
विज्ञापन

जगह-जगह पटाखे और चटाइयां चलाकर मनाईं खुशियां, मिठाई भी बांटी
मुस्लिम समाज ने भी भाजपा प्रत्याशियों को फूल मालाएं पहनाकर दी बधाई

ऐसा पहली बार हुआ है कि शाहजहांपुर ने एक साथ भाजपा को पांच विधायक दिए हैं। सिर्फ जलालाबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मनोज कश्यप जीत दर्ज नहीं कर सके। अभूतपूर्व जीत से उत्साहित भाजपा समर्थकों ने रोजा मंडी गेट से बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे राउंडबार हार-जीत का अंतर समर्थकों के सामने आता जाता था, वैसे-वैसे उनका उल्लास सातवें आसमान पर पहुंच रहा था। एक बजे के आसपास तस्वीर साफ होते ही भाजपाइयों ने ढोलबाजों का इंतजाम कर लिया और वहीं मुख्य मार्ग पर खुशियों का दौर शुरू हो गया। इसी बीच शहर विधानसभा प्रत्याशी सुरेश खन्ना भी वहां पहुंच गए, फिर तो समर्थकों ने उनके साथ जमकर होली खेली। रंगों से सराबोर होकर खन्ना जीत का प्रमाण पत्र लेने पहुंचे। 
मतगणना स्थल के बाहर जोरदार नारेबाजी और गेट के बाहर ढोलबाजों के साथ जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी खन्ना, रोशन लाल वर्मा, वीर विक्रम सिंह, चेतराम और मानवेंद्र सिंह का स्वागत होता रहा। समर्थक उन्हें कंधों पर उठाकर झूमते रहे। मोबाइल पर फोटो सेशन चलता रहा। इस बीच सेल्फी भी खूब चली। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद घरों और कार्यालयों को निकले विजयी प्रत्याशियों का काफिला बनता गया। दलेलगंज में सड़के दोनों ओर खड़ी जनता ने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाएं पहनाकर और अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया और वधाई दी। इस क्षेत्र में मुस्लिम वर्ग के लोग भी खासी संख्या में फूल मालाएं हाथ में पकड़े खुशी से झूमते नजर आए। 
विज्ञापन

खन्ना के साथ गाड़ी पर फूल मालाएं पहने पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव आदि भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खन्ना ने हनुमत धाम में मत्था टेका
हनुमान जी के भक्त सुरेश खन्ना ने हनुमत धाम पहुंचकर मत्था टेका। यहां छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, सुचित सेठ, संतोष शुक्ला, रामबाबू दीक्षित, डीपी सिंह, संजीव बंसल, अनिल वाजपेयी वाण, दिवाकर मिश्रा, वेद प्रकाश मौर्या, अनुज गुप्ता, अंशुल चौहान, राजकमल वाजपेयी, धीरू खन्ना, हरचरन सिंह, मुरारी भाष्कर, फिरासत अली, अब्दुल रशीद कुरैशी, नवनीत पाठक, नीरज वाजपेयी, रजत खन्ना, दीप गुप्ता, अनूप गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ रहे। 
 
केंद्रीय मंत्री के आवास पर बंटी मिठाई
भाजपा की शानदार जीत पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज के वाकरजई स्थित आवास पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। यहां समर्थकों पटाखे चलाकर मिठाई बांटी और ढोल बाजों पर खूब डांस किया। यहां खुशियां मनाने वालों में मुख्य रूप से राम बरन सिंह, अरुणेश शुक्ल, अशोक कुमार, चंद्र बरन, अश्वनी मिश्रा, राजेश गुप्ता, सत्यभान चौहान, अवनीश सिंह, संतोष दीक्षित, छोटे लल्लू सिंह आदि शामिल रहे।
 
कार्यालय राजभवन में जुटे हजारों समर्थक
शहर विधानसभा प्रत्याशी सुरेश खन्ना के कार्यालय राजभवन में सुदूर क्षेत्रों और शहर से पहुंचे हजारों समर्थकों ने देर शाम खन्ना को फूल मालाओं से लाद दिया और मिठाई बांटी। इस बीच खन्ना ने भी लड़्डू से सभी का मुंह मीठा कराकर आभार व्यक्त किया। यहां उनसे मिलने वालों का देर रात तक तांता लगा रहा।   

 
शहर में जीत पर झूमें भाजपाई
चौक, बहादुरगंज, चारखंभा, सदर बाजार, गोविंदगंज समेत शहर के तमाम हिस्सों में व्यापारियों, व्यवसायियों आतिशबाजी चलाकर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गईं। लोगों ने चौराहों पर पटाखे चलाकर खूब नारेबाजी की। व्यापारी नेता सचिन बाथम, कनक गुप्ता, नितेश गुप्ता, निकुंज गुप्ता, संजय अग्रवाल, रवि सिंह, वैभव खन्ना समेत बड़ी संख्या में लोग जश्न में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed