{"_id":"68d6d65a056324e83e042f94","slug":"composite-grant-sent-three-months-ago-yet-toilet-doors-missing-seats-broken-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-153707-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन महीने पहले भेजी गई कंपोजिट ग्रांट...फिर भी शौचालयों के दरवाजे गायब, सीटें टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन महीने पहले भेजी गई कंपोजिट ग्रांट...फिर भी शौचालयों के दरवाजे गायब, सीटें टूटीं
विज्ञापन
तिलहर में कंपोजिट विद्यालय बिरियागंज के शौचालय का टूटा दरवाजा। स्ंवाद
शाहजहांपुर। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शौचालय बदहाल स्थिति में हैं। तीन महीने पहले कंपोजिट ग्रांट को भेजकर शौचालय ठीक कराने के निर्देश दिए गए थे। फिर भी काम नहीं कराया गया। शुक्रवार को पड़ताल में कई जगह पर शौचालयों के दरवाजे और सीटें तक टूटी मिलीं। ऐसे में बच्चे यहां जाने से कतराते हैं। गंदे शौचालयों का उपयोग करने से बीमारी होने का खतरा भी रहता है।
जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के करीब 2700 स्कूलों का संचालन होता है। सभी विद्यालयों में शौचालय बने हुए हैं लेकिन अधिकतर की स्थिति काफी खराब है। शौचालयों के दरवाजे व सीटें तक टूटी पड़ी हैं। ऐसे में शिक्षक से लेकर बच्चे तक गंदे शौचालय में जाने से कतराते हैं। शहर क्षेत्र के स्कूलों में अधिकारियों के आने के डर की वजह से हर दूसरे व तीसरे दिन सफाई करा दी जाती है, लेकिन गांवों के शौचालय बदहाल हैं।
--
देखरेख की कमी से सरकारी स्कूलों के शौचालय हो गए बदहाल
जलालाबाद। ककराला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बालकों के शौचालय का बहुत बुरा हाल है। वहां दरवाजे के साथ उनकी सीट टूट चुकी हैं और भीषण गंदगी से शौचालय उपयोग लायक नहीं रहे। प्रधानाध्यापक जब्बार अली ने बताया कि बालकों का नया शौचालय बन जाने के बाद से उसी का प्रयोग किया जा रहा है। विद्यालय में 350 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन बालकों का एक ही शौचालय होने से काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा बझेड़ा व ततियारी व नूरपुर करही गांव के उच्च प्राथमिक स्कूलों के शौचालयों के दरवाजे टूटे होने से उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। भरथौली के प्राथमिक स्कूल और मगटोरा के उच्च प्राथमिक स्कूल में सफाईकर्मी कभी-कभार आ रहे हैं। इसलिए वहां के शौचालय गंदगी से घिरे हैं। संवाद
विज्ञापन
--
कांट : शौचालय के सामने बांधे जा रहे जानवर
कांट। संविलियन विद्यालय पट्टी पूर्वी के शौचालय की स्थिति काफी खराब है। शौचालय के सामने ग्रामीणों ने जानवर बांधना शुरू कर दिए हैं। शौचालय के अंदर सीट तक टूटी पड़ी हैं। अंदर गंदगी का अंबार है। जिसके चलते छात्र-छात्राओं को भटकना पड़ता है। संवाद
--
तिलहर : स्कूल के शौचालय का दरवाजा तक गायब
तिलहर। कंपोजिट स्कूल बिरियागंज में बने शौचालय की सफाई नहीं होती है। इसके यूरिनल में गंदगी भरी हुई है। शौचालय का दरवाजा तक टूटा है। इसे सही कराने की जरूरत नहीं समझी गई है। दूसरे शौचालय का दरवाजा भी ठीक नहीं है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ता है। संवाद
--
तीन महीने पहले कंपोजिट ग्रांट भेजकर कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे। कंपोजिट ग्रांट का दस प्रतिशत स्वच्छता पर खर्च करने के निर्देश हैं। यदि कहीं शौचालय ठीक नहीं हैं तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
- दिव्या गुप्ता, बीएसए