{"_id":"683f43f04cf00e026b050175","slug":"complaints-related-to-sanitation-and-water-supply-were-received-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-145269-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सफाई व्यवस्था और जलापूर्ति से संबंधित शिकायतें आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सफाई व्यवस्था और जलापूर्ति से संबंधित शिकायतें आईं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को अभियान संभव है के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल पांच शिकायत आईं। एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। पानी आपूर्ति और सफाई की समस्या को लेकर अधिक शिकायत आईं।
नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सरस्वती प्रेस वाली गली में रहने वाले धनंजय सिंह ने उनके क्षेत्र में सफाई नहीं होने की शिकायत की। मोहल्ला अंटा चौराहा निवासी नईम अंसारी ने क्षेत्र में सफाई नहीं होने की शिकायत की। सदर बाजार में रहने वाली सुधा सिंह ने पानी की टंकी शुरू कराने की मांग की।
कृष्णानगर कॉलोनी निवासी नरेश कुमार सचदेव ने सरकारी नल सही कराने की शिकायत की। बिजलीपुर में रहने वाले अशर्फी सिंह ने स्ट्रीट लाइट सही कराने की मांग उठाई। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समय से समाधान किया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, मो. अनवर हुसैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य अभियंता निर्माण एसके आंबेडकर, अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी, सहायक अभियंता जलकल प्रेमचंद्र आर्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।