{"_id":"66832f0d84f268897807db94","slug":"complaints-reached-the-chief-minister-encroachments-started-being-removed-from-government-lands-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-121859-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायतें... हटने लगे सरकारी जमीनों से कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायतें... हटने लगे सरकारी जमीनों से कब्जे
Tue, 02 Jul 2024 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
बसंतापुर में पैमाइश करती राजस्व टीम। स्रोत प्रशासन
पुवायां। मुख्यमंत्री तक शाहजहांपुर जिले से भूमि संबंधी विवादों की सबसे ज्यादा शिकायतें पहुंचने पर शासन ने संज्ञान लिया तो अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत पर तत्काल टीम गठित कर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जा हटवा दिया गया।
मुख्यमंत्री के पास प्रदेश भर से पहुंचे फरियादियों में सबसे ज्यादा शाहजहांपुर जिले के लोगों के रहने पर मुख्यमंत्री ने डीएम से जवाब तलब किया है। इससे अधिकारी अब आगे किरकिरी न हो इसके लिए सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को बंडा के गांव बसंतापुर के मथुरा प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी तहसील पहुंचीं और नायब तहसीलदार सृजित निगम को बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने चकरोड और खलिहान की जमीन कब्जा ली है। शिकायत करने पर आरोपी झगड़ा करने लगते हैं।
नायब तहसीलदार ने कानूनगो, लेखपाल की टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की और अवैध कब्जा हटवा दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि पहले भी भूमि संबंधी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती रही है।