फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Complaint filed on the Chief Minister's Helpline regarding a theft at the Panchayat Bhawan.

Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की पंचायत भवन में चोरी की शिकायत

Thu, 28 May 2026 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed on the Chief Minister's Helpline regarding a theft at the Panchayat Bhawan.
तिलहर। कुआडांडा गांव के पंचायत भवन में हुई चोरी के मामले में पुलिस स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्राम प्रधान बृजेश शास्त्री ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोेप है कि ग्रामीणों ने पंचायत भवन से चोरी हुआ सामान एक कार में देखे जाने पर कार समेत एक युवक को पुलिस के हवाले किया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई किए बिना उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

गत 15 मई की रात पंचायत भवन से कई की-बोर्ड, मॉनीटर और प्रिंटर चोरी हो गए थे। वहां ओवरहेड टैंक पर लगे बैटरी और इनवर्टर भी चोरी कर लिए गए। मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में प्रधान ने कहा है कि मंगलवार को दोदराजपुर के रामलीला मैदान पर एक कार में चार युवक संदिग्ध हालात में बैठे दिखाई दिए। गांव के लोगों ने शक के आधार पर कार रोकी।
विज्ञापन

इस पर कार में बैठे तीन युवक भाग गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें पंचायत भवन से चोरी किया गया सामान रखा मिला। कार सहित युवक को पुलिस के सुपुर्द करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा का कहना है कि जांच में कार से चोरी का कोई सामान नहींं मिलने पर साक्ष्य के अभाव में युवक को छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed