{"_id":"653182c407e19fb18b0e8c76","slug":"competition-to-take-selfie-with-akhilesh-yadav-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-6737-2023-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेने की मची होड़, सपा प्रमुख ने पार्टी नेताओं से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेने की मची होड़, सपा प्रमुख ने पार्टी नेताओं से की मुलाकात
Fri, 20 Oct 2023 11:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:00 AM IST
सार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद व पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, रऊफ खान ने स्वागत किया। इसके बाद वह बरेली मोड़ स्थित होटल में पहुंचे, जहां पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायकों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। जगह-जगह पर उनका स्वागत किया गया। पूर्व विधायक राजेश यादव के आवास पर उनकी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद व पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, रऊफ खान ने स्वागत किया। इसके बाद वह बरेली मोड़ स्थित होटल में पहुंचे, जहां पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों से मुलाकात की। शाम करीब सात बजे वह बंगला सरोदी में जीएफ कॉलेज के प्रबंधक सैयद मोइनुद्दीन मियां के आवास पर पहुंचे। यहां मुरादाबाद से सांसद डॉ.एसटी हसन समेत कई नेताओं व लोगों ने उनका स्वागत किया। मोइनुद्दीन मियां के परिवार की महिलाओं से मुलाकात की। इस बीच अखिलेश यादव का दिल्ली चलो के नारे लगाकर मोहल्ले के लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह पूर्व विधायक राजेश यादव के कटिया टोला स्थित आवास पर आए जहां राजेश की मां शकुंतला देवी के पैर छुए। उनका हाल-चाल जाना। इसके बाद उपेंद्र पाल व पूर्व विधायक अवधेश वर्मा के आवास पर भी गए। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। उनके रूट के रास्ते को खाली करा दिया गया। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
शिविर के पहले दिन दिए चुनाव की तैयारी के मंत्र
लोकसभा चुनाव को लेकर सपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और जोनल प्रभारियों को समाजवाद की नीतियों से अवगत कराते हुए चुनाव की तैयारी के मंत्र दिए गए। इस बीच मुसलमान, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं की बात हुई तो भाजपा पर तंज भी कसा गया।
पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के मैरिज लॉन में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने झंडारोहण के साथ किया। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों में आम आदमी न तो अपराधों से सुरक्षित है और न ही गंभीर बीमारियों से सुरक्षित। डेंगू जैसी बीमारी भी मौत का तांडव कर रही है।