{"_id":"666398f21e9a5e402f0d5034","slug":"compensation-not-given-pillars-started-being-built-for-overbridge-at-ukhri-crossing-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-120082-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुआवजा दिया नहीं... उखरी क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए बनने लगे पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुआवजा दिया नहीं... उखरी क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए बनने लगे पिलर
Sat, 08 Jun 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन समीउशशांन खां
शाहजहांपुर/मीरानपुर कटरा। कटरा रेलवे स्टेशन के पास ग्राम उखरी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए पिलर का निर्माण शुरू हो गया। किसानों का आरोप है, अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। अधिकारियों का दावा है कि अभी किसी किसान की जमीन अधिग्रहीत ही नहीं की गई।
सेतु निगम और मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने करीब छह माह पूर्व रेलवे क्रॉसिंग गेट पर पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। स्वीकृति मिलने के साथ ही 68 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया। करीब 700 मीटर लंबे और 10 मीटर चौड़े पुल का निर्माण होना है। इसके निर्माण का लक्ष्य जून 2026 तक रखा गया है।
बता दें कि रेलवे स्टेशन के पास ही क्रॉसिंग गेट होने की वजह से ग्राम उखरी के ग्रामीणों के साथ ही आसपास के करीब एक लाख से ज्यादा की आबादी को जाम का सामना करना पड़ता है, क्योंकि स्टेशन पर रुकने वाली यात्री ट्रेनों से उखरी रेलवे क्रॉसिंग गेट 341 पर सड़क मार्ग बाधित हो जाता है। फाटक बंद होने से लोगों को काफी देर तक उसके खुलने का इंतजार करना पड़ता है। इसको देखते हुए जनहित में यहां ओवरब्रिज बनाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
भवन और दुकानों पर लगाए गए थे लाल निशान
निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद सेतु निगम व प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध निर्माण पर लाल निशान लगवाए थे। किसानों के साथ खुली बैठक की थी। इसमें सेतु निगम के सहायक अभियंता एनवी डेकाटे समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे थे। किसानों की जमीन अधिग्रहीत करने पर उनको उचित मुआवजा राशि दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। कस्बे के करीब 50 लोग तिलहर तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। उनकी कोई अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। अफसरों के मुताबिक, पहले बीच सड़क से दोनों ओर 15-15 मीटर जगह की आवश्यकता थी। निर्माण के लिए अब 11-11 मीटर सड़क के आसपास का स्थान खाली कराया जाएगा।
-- -- -
उखरी रेलवे क्रॉसिंग गेट पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया, लेकिन यहां पर एक भी किसान को मुआवजा नहीं दिया गया। इस कारण हम परेशान हैं।
समीउशशांन खां, पूर्व चेयरमैन
-- -- -- -
ओवरब्रिज के लिए जमीन को अधिग्रहीत कर लिया गया, लेकिन जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया। तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, कोई सुन नहीं रही।
-हाजी शुजाअत अली
-- -- -- --
ओवरब्रिज के लिए हमारी जमीन लेने के बाद भी अभी तक सरकार से मुआवजा नहीं मिला है। तत्काल मुआवजा राशि दिलवाई जाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
हबीबुशशांन खान
-- --
ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अभी पुल बनाने के लिए सरकारी जमीन पर्याप्त है। किसी किसान की जमीन का अधिग्रहण नहीं हुआ है। अधिग्रहण होने पर मुआवजा दिया जाएगा।
बिजेंद्र मौर्या, डीपीएम, सेतु निगम
-- -- -- -- -- -
उखरी रेलवे क्रासिंग गेट पर बन रहे ओवरब्रिज के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन का राजस्व विभाग की टीम सीमांकन कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही किसानों की जमीन के मुआवजे को निर्धारित किया जाएगा।
-अंजली गंगवार, एसडीएम तिलहर