{"_id":"69e1202e73cf3548fe02facc","slug":"compensation-distributed-for-crops-damaged-by-hailstorm-and-rain-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-170836-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ओलावृष्टि और बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा किया वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ओलावृष्टि और बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा किया वितरित
विज्ञापन
ददरौल ब्लॉक में चेक वितरित करते विधायक अरविंद कुमार सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। ददरौल के ब्लॉक सभागार में ओलावृष्टि और बारिश हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों राहत चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह ने 913 कृषकों को कुल 41 लाख एक हजार 65 रुपये की राहत राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।
विधायक ने कहा कि प्रथम चरण में 913 कृषकों को सहायता राशि के चेक सौंपे गए हैं। शेष पात्र किसानों को भी शीघ्र ही उनके बैंक खातों में धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर निवेदिता ठाकुर, सहायक विकास अधिकारी कृषि आदेश कुमार मिश्रा, कानूनगो विवेक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
तिलहर। तहसील परिसर स्थित मीटिंग हॉल में कटरा व तिलहर विधानसभा क्षेत्र के ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सदानंद सरोज ने की। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और कटरा विधायक डाॅ.वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस ने 81 किसानों के लिए स्वीकृत मुआवजा चेकों में से 20 महिला एवं पुरुष किसानों को मौके पर चेक वितरित किए। शेष किसानों को भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द मुआवजा उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई। इस दौरान नायब तहसीलदार मनु मधुकर आदि मौजूद रहे। संवाद