फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Community feasts were organized and *sharbat* was distributed on 'Bade Mangal', earning spiritual merit.

Shahjahanpur News: बड़े मंगल पर हुए भंडारे, शरबत वितरण कर कमाया पुण्य

Wed, 10 Jun 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Community feasts were organized and *sharbat* was distributed on 'Bade Mangal', earning spiritual merit.
खिरनीबाग ​स्थित रामचरण धर्मशाला में भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक - फोटो : रामेश्वर दास
शाहजहांपुर। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन करने के साथ शरबत वितरण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। लोगों ने भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

खिरनीबाग स्थित रामचरण धर्मशाला में भंडारे का शुभारंभ जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के मुख्य संरक्षक हरिशरण वाजपेयी और सचिव नीरज वाजपेयी मौजूद रहे। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने खिरनीबाग स्थित महानगर कार्यालय में राहगीरों को शरबत वितरण किया। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, आकाश दीप गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सेठ, महेंद्र दुबे आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प दिवस का आयोजन किया। व्यापारियों ने बहादुरगंज स्थित सब्जी मंडी के पास शरबत वितरण किया। इस दौरान विनय अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता, देवेश गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर पर सुबह से लगीं श्रद्धालुओं की कतारें
तिलहर। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल को कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर पर दर्शन-पूजन करने आए श्रद्धालुओं की सुबह से लंबी कतारें लगने लगीं। दोपहर बाद तक मंदिर में माथा टेकने श्रद्धालुओं के परिवार आते रहे। भाजपा नेता सुशील बाबू उर्फ बबलू गुप्ता के नेतृत्व में मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया।
खुदागंज। बड़े मंगल के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता सुधीर सिंह ने देवहा नदी के कुचाई घाट के पास राहगीरों को शरबत वितरण कराया। उद्यमी मनोज कुमार अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी का प्रसाद वितरित कराया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भी सभी को शीतल जल और शरबत वितरित किया। पूर्व विधायक राजेश यादव और सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर शरबत बांटा।
-----
मेले में बच्ची के गले से चांदी की हंसली चुराते पकड़ी गई महिला
तिलहर। कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर में लगे मेले में भीड़ का लाभ उठाकर एक महिला ने कांट क्षेत्र के मितेपुर गांव की सोनाली की दो वर्षीय पुत्री के गले से चांदी की हंसली चुरा ली। महिला की इस हरकत को देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर महिला से हंसली बरामद हो गई।

पुलिस ने महिला के पास मिली हंसली बच्ची की मां को सौंप दी। खुदागंज क्षेत्र के सूथा गांव से आए मुन्ना सिंह की जेब से 2500 रुपये चोरी हो गए। मेले में कई अन्य श्रद्धालुओं ने भी जेब कटने की शिकायत की। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि चोरी करते पकड़ी गई महिला से पूछताछ हो रही है। अन्य घटनाओं की जांच को सीसी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं। संवाद

खिरनीबाग स्थित रामचरण धर्मशाला में भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

खिरनीबाग स्थित रामचरण धर्मशाला में भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक- फोटो : रामेश्वर दास

खिरनीबाग स्थित रामचरण धर्मशाला में भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

खिरनीबाग स्थित रामचरण धर्मशाला में भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक- फोटो : रामेश्वर दास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed