फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Communicable disease control campaign begins today; 87 villages in Bhavalkheda and Dadraul identified as sensitive.

Shahjahanpur News: आज से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, भावलखेड़ा-ददरौल के 87 गांव संवेदनशील

Wed, 01 Jul 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign begins today; 87 villages in Bhavalkheda and Dadraul identified as sensitive.
शाहजहांपुर। एक जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कलक्ट्रेट में बैठक की। डीएम ने कहा कि भावलखेड़ा के 49 और ददरौल के 38 संवेदनशील गांवों में अभियान को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन


यह अभियान एक से 31 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसके साथ ही 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। डीएम ने एमओआईसी को स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने भावलखेड़ा और ददरौल के खंड विकास अधिकारियों को साफ-सफाई के निर्देश दिए। झाड़ियों की कटाई और नालियों की सफाई पर भी ध्यान देने के लिए भी कहा। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि आबादी के आसपास स्थित तालाबों में एंटी-लार्वा का छिड़काव किया जाएगा। यह छिड़काव पंचायत सहायक या पंचायत सचिव की निगरानी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed