फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   commisnor in Shahjahanpur

जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी

Wed, 30 Jun 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
commisnor in Shahjahanpur
शाहजहांपुर। मंडलायुक्त आर रमेश ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों की शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि जनप्रितिनिधियों की शिकायतें प्राथमिकता के साथ निस्तारित की जाएं। उन्होंने कहा कि जनता का कार्य समय पर होना चाहिए। अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि जनता के सेवक हैं। अगर जनप्रतिनिधियों की अधिकारी नहीं सुनते हैं तो ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना एवं ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। ऑक्सीजन प्लांट के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। कटरा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि कटरा फाटक पर जाम की समस्या अधिक रहती है। उन्होंने सर्विस लेन चालू कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने गल्ला गोदाम की जांच कराकर प्रभारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्र्रवाई करने की बात भी कही। ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह ने बॉर्डर पर बने गेहूं क्रय केंद्रों की कमेटी गठित कर जांच कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा ने बताया कि आवास योजना के अंतर्गत कुछ अपात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है। उन्होंने दिए गए आवासों की क्रॉस चेकिंग कराने का अनुरोध किया।

इसके बाद कमिश्नर ने ककरा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चार्जिंग बस स्टेशन के निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया। निर्देश दिए कि चार्जिंग बस स्टेशन का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए। कमिश्नर आर रमेश ने जैव विविधता और शहीद पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने ककरा पुल के निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया। कहा कि निर्माण कार्य मानक विहीन पाए जाने पर संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट के निर्माण में विलंब होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सीडीओ प्रेरणा शर्मा, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व गिरिजेश कुमार चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विशाल कुमार, सीएमओ डॉ. एसपी गौतम, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed