फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Colors and gulal rained before Holi, people got drenched.

Shahjahanpur News: होली से पहले बरसा रंग और गुलाल, सराबोर हुए लोग

Mon, 02 Mar 2026 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Colors and gulal rained before Holi, people got drenched.
कृष्णानगर कॉलोनी ​स्थित राधाकृष्णा मंदिर में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में में रंग और गुलाल की
शाहजहांपुर। होली के नजदीक आते ही माहौल में गुलाल की सोंधी महक बिखरने लगी है। सोमवार को कई सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान होली के गीतों पर जमकर नृत्य भी किया गया।
विज्ञापन

सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में योग विज्ञान संस्थान की ओर से होली के रंग-योग के संग कार्यक्रम हुआ। नगर अयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा, विशिष्ट अतिथि कवि राधेमोहन मिश्रा मटियारी व डॉ.पुनीत टंडन ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर अबीर-गुलाल व पुष्प अर्पित किए। महिला साधकों ने भगवान गणेश की वंदना की। इसके बाद साधकों ने विभिन्न गीतों पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

संचालन करते हुए कवि डॉ.इंदु अजनबी ने कविता सुनाई। एक-दूसरे के साथ होली खेली। इस मौके पर जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, केंद्र प्रमुख विपिन रस्तोगी, संस्था के प्रधान डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी, जीसी मिश्रा, राजेश दीक्षित, पद्मा गुप्ता, संध्या गुप्ता, रचना चांदना, डॉ. सारिका अग्रवाल, अर्चना दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रंग-गुलाल से खेली होली, भजनों पर थिरके श्रद्धालु
शहर के मोहल्ला श्री राधा कृष्ण मंदिर में होली पर भजनों की धूम रही। रंग महोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के गुलाल लगाने के बाद भजनों पर नृत्य कर धूम मचाई।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने राधा-रानी के साथ होली खेली। इसके बाद भजनों की रसधार बहाई गई, जिस पर सभी श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज, युवा प्रधान संजीव सचदेवा, भूषण खुराना, विजय तुली, राजेंद्र गुप्ता, जगदीश गोगिया, विनोद सचदेवा, जसवंत जय सिंह, मनमोहन अरोरा आदि मौजूद रहे।
--
समरसता के भाव से खेली होली
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल शाहजीपुर महानगर की ओर से सामाजिक समरसता होली रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माता सती देवी मंदिर विसरात पर हुए आयोजन में युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर सामाजिक समरसता के भाव से होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्य वक्ता विहिप के विभाग मंत्री अश्नील सिंह, सुरेश राठौर, प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति, अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे। ---
मलिन बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली
मानवता वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में होली पर मलिन बस्तियों में जरूरतमंद बच्चों को गुलाल लगाया गया। संस्था सदस्यों ने बूचडी क्षेत्र में आकर्षक होली सजावट की। बच्चों को गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं। बच्चों को पिचकारी, रंग एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। संस्था के संस्थापक अमित श्रीवास्तव, नीरा श्रीवास्तव, प्रज्ञा कश्यप, भारती, शगुन सक्सेना, दिव्यांशी मिश्रा, अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
--
बच्चों ने लगाया एक-दूसरे के गुलाल
शाहजहांपुर। स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट की ओर से बिजलीपुरा स्थित कार्यालय में होली मनाई गई। अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार सागर के नेतृत्व में सर्व समाज अबीर महोत्सव में एक-दूसरे के गुलाल लगाया गया। बच्चों ने होली के गीतों पर नृत्य करते हुए खूब मस्ती की। संवाद

--
कर्मचारियों को बांटे वस्त्र और मिठाइयां




देवकली। बंडा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को हुए एक कार्यक्रम में चेयरमैन मोहम्मद इशहाक ने सफाई कर्मचारियों समेत कार्यालय के सभी कर्मचारियों को होली पर वस्त्र और मिठाइयां बांटकर उन्हें त्योहार की मुबारकबाद दी। होली पर तोहफे पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया। कार्यक्रम में जफर अहमद, राजीव पासवान, मोहित मिश्रा, अनूप शर्मा, इमरान अंसारी आदि वार्ड सदस्य मौजूद रहे। संवाद

कृष्णानगर कॉलोनी स्थित राधाकृष्णा मंदिर में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में में रंग और गुलाल की

कृष्णानगर कॉलोनी स्थित राधाकृष्णा मंदिर में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में में रंग और गुलाल की

कृष्णानगर कॉलोनी स्थित राधाकृष्णा मंदिर में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में में रंग और गुलाल की

कृष्णानगर कॉलोनी स्थित राधाकृष्णा मंदिर में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में में रंग और गुलाल की

कृष्णानगर कॉलोनी स्थित राधाकृष्णा मंदिर में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में में रंग और गुलाल की

कृष्णानगर कॉलोनी स्थित राधाकृष्णा मंदिर में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में में रंग और गुलाल की

कृष्णानगर कॉलोनी स्थित राधाकृष्णा मंदिर में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में में रंग और गुलाल की

कृष्णानगर कॉलोनी स्थित राधाकृष्णा मंदिर में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में में रंग और गुलाल की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed