फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Collision between car and container, one youth dead, three injured

Shahjahanpur News: कार और कंटेनर में भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल

Sun, 05 May 2024 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 05 May 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Collision between car and container, one youth dead, three injured
राजकुमार सिंह का फाइल फोटो।स्रोत : परिजन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात कार और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में शादी समारोह से घर लौट रहे खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव म्यूना निवासी राजकुमार सिंह उर्फ की मौत हो गई। उनके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले राजकुमार शुक्रवार को शाहजहांपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। उनके साथ दोस्त कल्लू, पवन शंखधार व एक अन्य व्यक्ति थे। समारोह के बाद घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर सहारा होटल के पास कुछ देर रुके थे। रात करीब साढ़े 11 बजे कार बैक कर खुदागंज जाने के लिए निकले तभी तेज रफ्तार कंटेनर से कार में टक्कर लग गई। जोरदार टक्कर लगने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे हुए लोगों को निकाला गया। बताते हैं कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की वजह से बमुश्किल घायलों को बाहर निकाला जा सका। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां राजकुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उनके परिवार में पत्नी मुन्नी देवी व बेटी महिमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed