फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   college function

‘तेरा तुझको अर्पण’ की भावना भी धर्म

Tue, 03 Mar 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 03 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
college function
स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। समापन पर कथा व्यास स्वामी श्रवणानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग पर चर्चा कर श्रोताओं को धन्य किया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि भगवान के विवाहों पर जो लेशमात्र भी आक्षेप करते हैं, उन्हें पता ही नहीं भगवान ने यहां बहुत बड़ी क्रांति की। सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि सुदामा भगवान के अनन्य भक्त थे। सुदामा ने भगवान से कभी कुछ नहीं मांगा, फिर भी भगवान ने उन्हें ऐश्वर्य प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भागवत धर्म इतना सरल मार्ग है, इसमें चाहे व्यक्ति आंख बंद करके चले या दौड़े, कोई गिरने का खतरा नहीं है। जो भी काया, मन और वाणी से कर्म करते हैं, उसे भगवान को समर्पित करते चलें तो वह धर्ममय हो जाता है।
विज्ञापन

महाभागवत ज्ञान यज्ञ के समापन पर स्वामी विवेकानंद महाराज, राजेश्वरानंद महाराज एवं स्वामी सर्वेश्वरानंद महाराज का उद्बोधन और आशीर्वाद श्रोताओं को प्राप्त हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद महाराज ने ज्ञान, भक्ति, वैराग्य व दर्शन का उपदेश देते हुए स्वामी चिन्मयानंद के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर अन्य साधु-संतों ने भी स्वामी चिन्मयानंद को आशीर्वाद दिया। समापन पर कथा व्यास ने मुख्य यजमान रजनीश गुप्ता समेत महाविद्यालय के स्टाफ एवं अति गणमान्यों को रुद्राक्ष की माला भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व गायत्री महायज्ञ के मुख्य यजमान डॉ. केके शुक्ला ने पूजन एवं यज्ञ किया। यज्ञ में पूर्ण आहूति स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती ने दी। इस मौके पर डॉ. रवि मोहन, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, रामचंद्र सिंघल, कैलाश नारायण अग्रवाल, आचार्य पद्मनाभ, प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, श्रीप्रकाश डबराल, चंद्रभान त्रिपाठी, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. प्रभात शुक्ल, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, जगतबंधु रघुवंशी आदि मौजूद रहे। समापन पर भंडारा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed