{"_id":"5703d16d4f1c1b5429c8112c","slug":"collectorate-roared-bku-activists-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में गरजे भाकियू कार्यकर्ता, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में गरजे भाकियू कार्यकर्ता, नारेबाजी की
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में गरजे भाकियू कार्यकर्ता, नारेबाजी की
किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए गेहूं क्रय केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं जुटाने में हीलाहवाली किए जाने, शस्त्र लाइसेंसों के यूनिक आईडी नंबर जारी करने में कथित तौर पर हो रही दलाली और किसानों की अन्य कई समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी गुट के कार्यकर्ता मंगलवार को कलक्ट्रेट जाकर खूब गरजे। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम ज्ञापन देकर किसान हित के मुद्दों का प्राथमिकता देकर निस्तारण कराने की मांग की। प्रदर्शन से पहले पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया ने कहा कि जिले में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुए पांच दिन बीत गए, लेकिन तमाम केंद्रों पर अभी तक क्रय एजेंसियों ने बैनर, कांटा, बारदाना आदि जरूरी सामान नहीं पहुंचाया है। शस्त्र लाइसेंस, राशन की वस्तुएं, पेंशन आदि पाने के लिए किसान परिवारों को भटकना पड़ रहा है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
ज्ञापन में जिले में गेहूं क्रय केंद्र तत्काल व्यवस्थित कराने, शस्त्र लाइसेंसों को ऑनलाइन करने में सक्रिय दलालों की भूमिका पर रोक लगाने, ग्राम गुंधनी में पात्र किसानों को आवास दिए जाने, ग्राम परमाली से हरदोई मार्ग तक एप्रोच रोड बनाए जाने, भरगवां में राशन कोटा लाइसेंसी चुने जाने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में शकील मंसूरी, सतनाम सिंह, ब्रह्मपाल कठेरिया, सियाराम वर्मा, अरविंद सिंह यादव, मनमोहन सिंह, राम भरोसे मौर्य, मूलचंद्र आदि शामिल रहे।