फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Collection of toll tax has commenced at the Mahanandpur Toll Plaza.

Shahjahanpur News: महानंदपुर टोल प्लाजा से शुरू हुई टोल टैक्स की वसूली

Mon, 11 May 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Collection of toll tax has commenced at the Mahanandpur Toll Plaza.
लखनऊ-पलिया हाईवे के महानंदपुर पर ​स्थित टोल प्लाजा। स्रोत : जागरूक पाठक
सिंधौली। राष्ट्रीय राजमार्ग-731 लखनऊ-पलिया हाईवे के महानंदपुर टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सोमवार को सुबह आठ बजे से टोल टैक्स की वसूली शुरू करा दी। एनएचएआई के इस कदम से अब पुवायां तक जाने का सफर महंगा हो गया है। यही नहीं, शाहजहांपुर से बंडा जाने वालों को अब दोहरा टोल टैक्स देना होगा।
विज्ञापन

एनएचएआई से जारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-731 के किमी संख्या 40.000 से 88.760 तक के खंड पर आवागमन करने वाले वाहनों से उनकी श्रेणी के अनुसार निर्धारित टोल शुल्क लिया जाएगा। जारी दरों के मुताबिक कार, जीप सहित छोटे चार पहिया वाहनों को एक तरफ का 65 रुपये टोल शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

हल्के वाणिज्यिक वाहन और मिनी बसों का 105 रुपये टोल शुल्क तय किया गया है। बस और ट्रक श्रेणी के वाहनों को 215 रुपये तथा भारी बहुधुरीय वाहनों को 415 रुपये तक टोल शुल्क देना होगा। एनएचएआई ने स्थानीय लोगों को टोल शुल्क में राहत दी है। इसके तहत टोल प्लाजा से 20 किमी परिधि में रहने वालों को उनके गैर व्यावसायिक वाहनों के लिए मासिक पास की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानंदपुर टोल प्लाजा के प्रभारी प्रवीण योगी ने बताया कि ऐसे वाहन स्वामी 350 रुपये मासिक शुल्क देकर पास बनवा सकेंगे। वार्षिक पास के लिए टोल शुल्क 3075 रुपये निर्धारित किया गया है। टोल प्लाजा पर एनएचएआई की फास्ट टैग आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो।

खास यह है कि शाहजहांपुर से बंडा जाने वाले वाहनों से पीलीभीत-मैगलगंज हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर पहले से शुल्क लिया जा रहा है। अब बंडा मार्ग के वाहनों को दोनों हाईवे के टोल प्लाजा पर शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed