{"_id":"639069d431b51478523e20a3","slug":"cm-yogi-said-in-shahjahnpur-government-working-for-safe-city-with-smart","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahnpur: प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले CM योगी, स्मार्ट के साथ सेफ सिटी के लिए काम कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahnpur: प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले CM योगी, स्मार्ट के साथ सेफ सिटी के लिए काम कर रही सरकार
Wed, 07 Dec 2022 03:54 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 07 Dec 2022 03:54 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से शिक्षा-चिकित्सा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में इन्वेस्ट करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रबुद्ध सम्मेलन में बुधवार को शाहजहांपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शाहजहांपुर को स्मार्ट सिटी के साथ ही सेफ सिटी भी बनाएंगे। चौराहों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट और सीसीटीवी कैमरे लगाकर लूटपाट की घटनाओं को रोकने का काम हो रहा है।
विज्ञापन
खिरनीबाग रामलीला मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने 30 मिनट के भाषण में सरकार की योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि आज लोगों को आवास योजना, आयुष्मान योजना के साथ ही तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से शिक्षा-चिकित्सा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में इन्वेस्ट करने का आग्रह किया। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कई रंगों की स्ट्रीट लाइटें सड़क पर मिलतीं थीं। बिजली थी ही नहीं तो ये लाइटें जलतीं कहां से? अब सफेद रंग की एलईडी से सड़कें रौशन रहती हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम के साथ ही अन्य निकायों पर भाजपा का प्रत्याशी जिताएं ताकि शासन की सभी योजनाओं का लाभ जनता को पूरी तरह से मिल सके। भारत माता की जय और वंदे मातरम से भाषण की शुरुआत करने वाले योगी आदित्यनाथ ने जय हिंद के साथ समापन किया।
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर 308 करोड़ की 87 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मंच पर वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद मिथिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तकरीबन 20 मिनट लेट हो गया था। मुख्यमंत्री को दो बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचना था लेकिन उनका हेलिकॉप्टर सवा दो बजे पुलिस लाइन में उतरा। इसके बाद वह दो बजकर 20 मिनट पर खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंचे। करीब साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर बरेली के लिए रवाना हो गया।