{"_id":"585934c94f1c1b1f64e39ce6","slug":"cm-inaugurates-roads-in-the-district-four-three-laid-the-foundation-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने जिले के चार सड़कों का लोकार्पण,तीन का शिलान्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने जिले के चार सड़कों का लोकार्पण,तीन का शिलान्यास किया
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ में मंगलवार को शाहजहांपुर जिले में 143.37 करोड़ की लागत से सुदृढ़ीकृत होने वाले तीन मार्गों का शिलान्यास किया जबकि 92.82 करोड़ के लागत से सुदृढ़ीकृत किए गए चार मार्गों का लोकार्पण किया। कैंप कार्यालय पर विकास एवं निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक लेते हुये डीएम राम गणेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन मार्गों का लोकार्पण हुआ है, उनमें जलालाबाद क्षेत्र में मुरादाबाद -चन्दौसी -बदायूं - फर्रूखाबाद मार्ग 25.67 किमी लंबाई वाले मार्ग पर 46 करोड़ रुपये लागत आई। सदर क्षेत्र में शाहजहांपुर -मोहम्मदी - लखीमपुर मार्ग पर उत्तर रेलवे के समपार पर 558.05 मीटर लंबी फोरलेन वाले रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण 33.54 करोड़ रुपये से हुआ। मीरानपुर कटरा क्षेत्र में जनपद बहगुल नदी और ब्लाक जैतीपुर में धर्मपुर कंकलिया घाट पर सेतु एवं पंहुच मार्ग का निर्माण त्वरित आर्थिक विकास योजनांर्तगत 6.98 करोड़ रुपये की लागत से हुआ। मीरानपुर कटरा में ही बहगुल नदी और ब्लाक जैतीपुर में शंकरपुर पिटरहाई घाट पर सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंर्तगत 6.30 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इसी तरह जिन मार्गों का शिलान्यास हुआ है उनमें से ददरौल क्षेत्र में पलिया - शाहजहांपुर - हरदोई और हरदोई -लखनऊ का फोरलेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण 98.60 करोड़ रुपये की लागत से होना है। पुवायां क्षेत्र में बीसलपुर- बंडा- पुवायां -खुटार मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य केंद्रीय मार्ग निधि योजना के अंर्तगत 22.67 करोड़ रुपये की लागत से होगा। जलालाबाद क्षेत्र में फर्रूखाबाद राजकीय राज्य मार्ग के सतह सुधार और सुदृढ़ीकरण का कार्य राज्य योजना के अंर्तगत 22.10 करोड़ रुपये की लागत से होना है।
विज्ञापन