फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cloudy weather, chances of rain are being made again today

Shahjahanpur News: बादल छाए, आज बारिश के फिर बन रहे आसार

Wed, 03 Sep 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cloudy weather, chances of rain are being made again today
बुधवार दोपहर हुई बारिश से बचने के लिए रेनकोट पहनकर जाता बाइकसवार। संवाद
शाहजहांपुर। धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान भी 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को एक मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम करीब पांच बजे 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। काले बादल छा गए और बारिश होने लगी। कुछ देर में बारिश रुक गई।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक, वायुदाब तीन मिलीबार गिरा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 76 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटे में बारिश होगी।

बुधवार दोपहर हुई बारिश से बचने के लिए रेनकोट पहनकर जाता बाइकसवार। संवाद

बुधवार दोपहर हुई बारिश से बचने के लिए रेनकोट पहनकर जाता बाइकसवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed