फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clouds will remain overcast... chances of light drizzle.

Shahjahanpur News: बादल छाए रहेंगे...हल्की बूंदाबांदी के आसार

Mon, 23 Mar 2026 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Clouds will remain overcast... chances of light drizzle.
सोमवार को शहर में छाए बादल। संवाद
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। दिन में हल्की बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इसके असर से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह बादल छाए रहे। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर में भी बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव आया। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सामान्य है। आर्द्रता 72 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। पछुआ हवा चलने के साथ बादल छाए हुए हैं। अगले 24 घंटों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान की आशंका

शाहजहांपुर। मार्च में औसत से अधिक तापमान और फिर बारिश व तेज हवाओं के कारण रबी की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर बारिश का सिलसिला आगे बढ़ा तो गेहूं और सरसों को विशेष तौर पर नुकसान हो सकता है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि मार्च माह में औसतन अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक अधिक रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तीन दिनों से बारिश के साथ तेज हवाएं चल रहीं हैं।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय यादव ने बताया कि अभी फसलों को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। भीगने से कटने के लिए तैयार गेहूं का दाना हल्का पड़ सकता है। सरसों और मटर पर अभी आंशिक प्रभाव है। आम का बौर भी गिरा है। अगर अब बारिश होती है तो नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी पर असर पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed