फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clouds of dust rising from the carved roads,Remaining sick, getting out is also difficult

Shahjahanpur News: खुदी सड़कों से उठ रहे धूल के गुबार बना रहे बीमार... निकलना भी दुश्वार

Wed, 31 May 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 31 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Clouds of dust rising from the carved roads,Remaining sick, getting out is also difficult
लाल इमली चौराहा पर सड़क की खोदाई के दौरान उड़ती धूल और मुंह ढककर निकलती युवतियां
शाहजहांपुर। शहर की मुख्य सड़कों को खोदकर डाल दिया गया है। दिनभर जाम के साथ धूल उड़ती रहती है। सड़क के साथ ही गलियां भी खोद दी गईं हैंं, लेकिन मरम्मत नहीं कराई जा रही है। शहर के तीन प्रमुख मार्गों की हालत बेहद खराब है। राजघाट चौकी से कनौजिया तिराहा, लाल इमली चौराहा और केरूगंज से अंटा चौराहे तक सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

शहर में कई महीनों से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसे जल्द पूरा करने के चक्कर में अनियोजित तरीके से शहर की सभी मुख्य सड़कों और मोहल्लों की गलियों को खोद दिया गया है। शर्त ये थी खोदाई के बाद कार्यदायी संस्था सड़कों की मरम्मत कराके उन्हें पूर्व स्थिति में लाएगी, लेकिन इसे दरकिनार किया जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि लगातार उड़ रहे धूल के गुबारों से लोग एलर्जी और सांस की बीमारी से पीड़ित होते जा रहे हैं। खोदी गई सड़कों को पूर्व स्थिति में लाने में निर्माणदायी संस्था कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। सीवर लाइन का काम करने वाली कंपनी की टेंडर शर्तों में शहर की सड़कों को खोदने के लिए शर्तों पर अनुमति दी गई थी, लेकिन कंपनी शर्तों को दरकिनार कर काम कर रही हैं। ऐसे में खोदी हुई सड़कें शहर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सड़कें खोद तो दी गईं पर मरम्मत नहीं
शहर के लाल इमली चौराहा से ईदगाह रोड, रोडवेज बस अड्डा के पास स्थित क्रॉसिंग वाली रोड की सड़कें सीवर लाइन डालने के लिए खोद तो दी गईं पर मरम्मत नहीं हुई है। इसी तरह से बेरी चौकी से मालखाना मोड़ मार्ग, अंटा चौराहा से पुराना जिला अस्पताल रोड, चारखंभा से गर्रा पुल रोड की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। इन सड़कों पर जमा मिट्टी दिनभर उड़ती रहती है।
-----
जेसीबी से खोदाई के दौरान जलापूर्ति लाइन टूटी
लाल इमली चौराहा से अहमद उल्ला शाह पार्क की ओर जाने वाले मार्ग पर जेसीबी से खोदाई के दौरान जलापूर्ति की पाइप लाइन टूट गई। दो दिनों से लगातार पानी बह रहा है। इसी तरह से बेरी चौकी से मालखाना मोड़ वाली रोड पर भी लीकेज होने से दलदल जैसी स्थिति बन गई है। वहीं कच्चा कटरा जाने वाले मार्ग पर मिट्टी धंसने से गड्ढा हो गया है, जोकि हादसे का कारण बन सकता है।
-----
जल निगम की देखरेख में ठेकेदार कर रहे कार्य
सीवरेज परियोजना के लिए कार्यदायी संस्था जल निगम की देखरेख में ठेकेदार काम कर रहे हैं। सीवर लाइन के साथ शहर के घरों का वाहित गंदा, औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों के वेस्ट वाटर को उपचारित करने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया गया है। सीवर लाइन बिछाने व एसटीपी के कार्य के लिए 3 अरब, 77 करोड़, 51 लाख, 48 हजार रुपये का बजट मिला है। शहर में 186 किमी सीवर लाइन बिछाई जानी है। इसका काम जून 2021 में शुरू हो गया था।
------
भारी वाहन गुजरने से धंस रहीं सड़कें
सीवरेज निर्माण में जुटे ठेकेदारों की लापरवाही ऐसी कि लाल इमली चौराहा पर खोदाई कर छोड़ी गई सड़क से गुजरते समय वाहन धंस रहे हैं। सोमवार को दोपहर में मिट्टी धंसने से एक पिकअप का पहिया उसमें फंस गया था। इसकी वजह से जाम लग गया। इससे पूर्व अंटा चौराहा से अंजान चौकी को जाने वाले मार्ग को खोदा गया था, इस रोड पर भी कई बार भारी वाहन धंस चुके हैं।
-----
आंख, लिवर और बालों को भी नुकसान पहुंचा रही धूल
शहर की सड़कों पर उड़ रही धूल सांस और स्किन से जुड़ी बीमारियां तो पैदा कर ही रही है, आंखों, लिवर और बालों को भी नुकसान पहुंचा रही है। चिकित्सक डॉ. रवि मोहन बताते हैं कि धूल की वजह से सांस संबंधी बीमारियां ज्यादा होती हैं। धूल के कण त्वचा में एलर्जी पैदा करते हैं। धूल पेशाब नली और लिवर में इंफेक्शन का कारण भी बनती है। आंखों में संक्रमण के साथ ही बालों में रुखापन और झड़ने की समस्या भी धूल से होती है। इन बीमारियों से ग्रसित तमाम मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
वर्जन:::::
कार्यदायी संस्था जल निगम की ओर से शहर में सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सड़कों को खोदा गया है। बरसात से पहले सीवर लाइन पड़ जाए, ऐसा प्रयास हो रहा है। फिर सड़कों की मरम्मत सही से हो सकेगी। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

-----
सड़कों को खोदकर सीवर लाइन डाली जा रही है। कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ समय के लिए शहरवासियों को तकलीफ होगी, लेकिन आने वाले समय में इसका लाभ ही मिलेगा। - सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम

लाल इमली चौराहा पर सड़क की खोदाई के दौरान उड़ती धूल और मुंह ढककर निकलती युवतियां

लाल इमली चौराहा पर सड़क की खोदाई के दौरान उड़ती धूल और मुंह ढककर निकलती युवतियां

लाल इमली चौराहा पर सड़क की खोदाई के दौरान उड़ती धूल और मुंह ढककर निकलती युवतियां

लाल इमली चौराहा पर सड़क की खोदाई के दौरान उड़ती धूल और मुंह ढककर निकलती युवतियां

लाल इमली चौराहा पर सड़क की खोदाई के दौरान उड़ती धूल और मुंह ढककर निकलती युवतियां

लाल इमली चौराहा पर सड़क की खोदाई के दौरान उड़ती धूल और मुंह ढककर निकलती युवतियां

लाल इमली चौराहा पर सड़क की खोदाई के दौरान उड़ती धूल और मुंह ढककर निकलती युवतियां

लाल इमली चौराहा पर सड़क की खोदाई के दौरान उड़ती धूल और मुंह ढककर निकलती युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed