फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clothing store fire burn millions goods

कपड़ों की दुकान में आग लगने लाखों का माल जला

Sat, 26 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Clothing store fire burn millions goods
कपड़ों की दुकान में आग लगने लाखों का माल जला
बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बजरिया स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। जब तक लोगों को पता लगा तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग में दुकान में रखे 12 हजार रुपये, सारे कपड़े और फर्नीचर जल गया। कस्बे के मोहल्ला वर्कजई निवासी खुशी मोहम्मद कपड़ों का थोक तथा फुटकर कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार के चलते करीब पांच बजे दुकान बंद करने के बाद वह घर को चले गए। दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। रात 11.30 बजे उस मोहल्ले के रहने वाले एक व्यापारी उनकी दुकान की तरफ  गए तब उन्हें आग लगने का पता लगा। इसके बाद तमाम अन्य लोग भी वहां पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। दुकान स्वामी के अनुसार दुकान मे वह 12 हजार की नगदी भी छोड़ गया था वह नगदी जलने के साथ ही करीब छह लाख का कपड़ा जल गया। मौके पर गए राजस्व कर्मियो से मुआयना कर रिपोर्ट तहसीलदार को दी है। बताते चलें कि उक्त मंडी में आग लगने की घटनाएं कई बार हो चुकी थीं। बीते साल दीपावली पर लगी आग से उक्त मंडी की दर्जनों दुकाने स्वाहा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed