फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cleaning workers celebrated holiday on Sunday, dirt spread in the city

Shahjahanpur News: रविवार को सफाई कर्मियों ने मनाई छुट्टी, शहर में फैली गंदगी

Mon, 12 Jun 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 12 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers celebrated holiday on Sunday, dirt spread in the city
मोहल्ला बाडूजई में कूड़े से जाम नाली।संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम के सफाई कर्मी रविवार को छुट्टी मनाते हैं, लिहाजा कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था चौपट हो जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में पूरे दिन सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन

सुभाषनगर से ईदगाह जाने वाले मार्ग पर कूड़े का ढेर लगा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि रोजाना कूड़ा नहीं उठता है। रविवार को छुट्टी होने पर यहां काफी कूड़ा इकट्ठा हो जाता है। इससे उठने वाली बदबू से इधर से गुजरने वालों को भी परेशानी होती है। सिंजई मोहल्ले में मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा पड़ा था। इससे एक महिला प्लास्टिक की बोतलें आदि बीन रही थी।
विज्ञापन

मोहल्ले में ही परचूनी की दुकान चलाने वाले उस्मान ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास ही कूड़ा पड़ता है, कभी नगर निगम के सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने आते है और कभी नहीं आते है। इसके साथ ही झाडू भी रोजाना नहीं लगती है। जिसकी वजह सो गलियां और नालियां गंदी ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस्मान बाग चौकी के निकट भी ट्रांसफार्मर के पास लोगों ने डलावघर बना रखा है। जहां पर कूड़े का ढेर लगा मिला। श्री रुद्र बालाजी धाम के पुजारी केके शास्त्री ने बताया कि मंदिर के निकट ही कूड़ा पड़ने से श्रद्धालुओं को दिक्कत होती ही है, राहगीरों को भी कूड़े से उठने वाली बदबू सताती है। लगातार कूड़ा पड़ने से सड़क में गड्ढा भी हो गया और जानवर विचरण करते रहते हैं। यहां पर कूड़ा न पड़े, इसके लिए नगर निगम में कई बार शिकयत की गई, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
मोहल्ला बाडूजई में स्थित पक्का तालाब में डलावघर से बाहर कूड़ा पड़ा मिला। जबकि डलावघर पूरी तरह से खाली था। इसके साथ ही आसपास की गलियों में सफाई नहीं हुई। नालियों में भी कूड़ा भरा हुआ था। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि ठेली वाले यहां पर कूड़ा लाकर डाल जाते हैं, जिसकी वजह से ढेर लगा रहता है। कूड़ा सड़ने से बदबू उठती रहती है, जो सबको परेशान करती है।
-----------
मोहल्लों में तो कई-कई दिन नहीं उठता कूड़ा
फोटो - 35
कूड़ा उठान की स्थिति ठीक नहीं है। मुख्य मार्गों पर कूड़ा उठ भी जाता है, लेकिन मोहल्लों में तो कई-कई दिन कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। यह नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के कारण होता है। - सुनील सक्सेना
------
फोटो - 36
नगर निगम के ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जाता, इसके बावजूद सफाई व्यवस्था ठीक नहीं रहती है। मुख्य मार्ग पर ही डलावघर बना दिए गए हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। - कुनाल


वर्जन
नियमित रूप से कूड़ा उठान कराया जाता है। इसके साथ ही जोन वार अभियान चलाकर सफाई होती है। रविवार को अवकाश होने की वजह कुछ जगह पर कूड़ा उठान नहीं हो पाया होगा, सोमवार को सुबह ही उठवा दिया जाएगा। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed