{"_id":"62606708f6870744a0407d0c","slug":"cleaned-river-s-ghat-gave-message-of-cleanliness-shahjahanpur-news-bly4821841149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी के घाट को साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी के घाट को साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
शाहजहांपुर के गर्रा नदी घाट पर सफाई करते एसएस. कालेज के एनसीसी कैडेट । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। 25 यूपी एनसीसी बटालियन के निर्देशन में एसएस कॉलेज के कैडेट ने बुधवार को गर्रा नदी के घाट पर पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में एनसीसी के 60 कैडेट व एनसीसी अधिकारियों तथा भूतपूर्व कैडेट ने भाग लिया और नदी के घाट से काफी मात्रा में प्लास्टिक व कचड़े को हटाया।
आम जनमानस को जागरूक करने के लिए एसएस कॉलेज गेट से एक रैली को प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को बताया। कैडेट को संबोधित करते हुए एनसीसी केयरटेकर डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पुनीत सागर अभियान का लक्ष्य स्थानीय लोगों और भावी पीढ़ी को नदी तटों की सफाई की जरूरत के प्रति जागरूकता का संदेश देना और जलस्रोतों को साफ-सुथरा एवं प्लास्टिक मुक्त करना है।
डॉ. आलोक ने कहा कि एक पखवाड़े तक चलने वाले इस अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट लोगों, दुकानदारों, तटीय क्षेत्रों के मछुआरों से बातचीत कर पर्यावरण प्रदूषण के विषय में जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में 25 यूपी बटालियन के बीएचएम सरबन सिंह, सूबेदार रणवीर सिंह, कोमल गुप्ता, प्रिया, काजल, आंशिका, आरती, शिखा, प्रियांशी, गोपाल, शिवम, हार्दिक, अनमोल, अमित, विपिन आदि मौजूद रहे।