फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clean water will reach door to door in 704 gram panchayats

704 ग्राम पंचायतों में घर-घर पहुंचेगा स्वच्छ पानी

Sun, 27 Mar 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Clean water will reach door to door in 704 gram panchayats
कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की राष्ट्रीय जल जीवन मिशन पर बैठक हुई। समति ने चयनित फर्म को 704 ग्राम पंचायतों (1489 राजस्व गांव) की सूची उपलब्ध कराई गई है। इन पंचायतों को जलजीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण पेयजल से आच्छादित किया जाएगा। इसके बाद घर-घर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के लिए शाहजहांपुर में किए जा रहे कार्य की एक विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बताया गया कि जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को कराने के लिए फर्म एनसीसी लिमिटेड, हैदराबाद को चयनित किया है। इसके अंतर्गत ग्रामपंचायतों में एक ट्यूबवेल, वाटर टैंक तथा सौर ऊर्जा से संचालित सोलरपंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि चयनित गांव में एक समिति बनाई जाएगी, जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं को रखा जाएगा। डीएम ने संबंधित फर्म को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलजीवन मिशन भविष्य में पेयजल की समस्या को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जलजीवन मिशन में दो एनजीओ भी सहयोग देंगे। बैठक में सीडीओ श्याम बहादुर सिंह समेत संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed