फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Class 11 student dead body found hanging in classmate girl house in shahjahanpur

Shahjahanpur: छात्रा के घर में फंदे से लटका मिला 11वीं के छात्र का शव, शिक्षक दंपती समेत चार पर हत्या का आरोप

Tue, 28 Feb 2023 05:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Feb 2023 05:45 PM IST
सार

छात्र और छात्रा दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। छात्रा के माता-पिता शिक्षक हैं। वे स्कूल गए थे। दोपहर को जब छात्रा की मां लौटी तो घर पर छात्र मिला। उनका कहना है कि घर आने का कारण पूछने पर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया।   

विज्ञापन
Class 11 student dead body found hanging in classmate girl house in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में 11वीं के छात्र का शव मंगलवार को छात्रा के घर में फंदे से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने छात्रा के माता-पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। पुलिस ने दंपती को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


खुटार क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा का 16 वर्षीय पुत्र देवकीनंदन कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। इसी स्कूल में खुटार के रहने वाले शिक्षक दंपती की 17 वर्षीय पुत्री भी पढ़ती है। बताया जा रहा है कि छात्र और छात्रा में दोस्ती थी। दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे।

विज्ञापन

दोपहर में छात्रा के घर गया था छात्र 

शिक्षक दंपती के मंगलवार को स्कूल चले जाने के बाद देवकीनंदन छात्रा के घर आया था। दोपहर साढ़े 12 बजे प्रमोद मिश्रा की पत्नी घर पहुंचीं। घर पर देवकीनंदन को देखकर वह भड़क गई। उन्होंने देवकीनंदन से घर आने का कारण पूछते हुए पुलिस बुलाने की धमकी दी। इस पर देवकीकनदंन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। 

पुलिस पहुंची तो छात्र का शव फंदे से लटकता मिला। छात्र के परिजनों ने शिक्षक दंपती, उनकी पुत्री और एक अन्य शिक्षक पर देवकीनंदन को मार कर लटकाने का आरोप लगाया है। अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शिक्षक दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed