फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Class 1 student dies due to bike collision

Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर से कक्षा एक के छात्र की मौत

Fri, 15 Sep 2023 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Class 1 student dies due to bike collision
तिलहर। राजनपुर गांव में बड़े भाई के साथ पैदल घर जा रहे कक्षा एक के छात्र को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस से तत्काल उसे तिलहर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना मदनापुर के गांव महियापुर निवासी नन्हें यादव का नौ वर्षीय पुत्र अंशुल अपने बड़े भाई सौरभ के साथ थाना तिलहर क्षेत्र के गांव राजनपुर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। बृहस्पतिवार की दोपहर छुट्टी होने के बाद अंशुल अपने बड़े भाई के साथ घर जा रहा था। साइकिल लिए बड़ा भाई सौरभ और अंशुल पैदल चल रहे थे। राजनपुर गांव के बाहर सड़क पर ही तेज गति से जा रहे एक बाइक चालक ने अंशुल को टक्कर मार दी। हादसे में अंशुल का सिर फट गया। तत्काल एंबुलेंस से उसे तिलहर सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। अंशुल के चाचा राजेश ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही इलाज शुरू होने के दौरान उसकी मौत हो गई। अंशुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अंशुल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


गंगा स्नान करने गई रसोइया की बाइक से गिरकर मौत
मिर्जापुर। ग्राम दोषपुर नागर निवासी 52 वर्षीय विमलेश पत्नी बलट्टर की अपने बेटे की बाइक से गिरकर मौत हो गई। विमलेश गांव के कंपोजिट विद्यालय में रसोइया थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमलेश के बेटे लालू ने बताया कि अमावस्या पर मां के कहने पर वह उन्हें बाइक से गंगा स्नान के लिए ढाईघाट लेकर जा रहा था। रास्ते में ग्राम कांकर के निकट मां विमलेश बाइक से गिर गईं। उनके सिर पर चोट आ गई। जरियनपुर सीएचसी ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed