फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   clashes between two sides over road in shahjahanpur

Shahjahanpur News: चकरोड को लेकर दो पक्षों में विवाद, हथियार लहराकर की फायरिंग, फैली दहशत

Sun, 26 Mar 2023 03:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Mar 2023 03:48 PM IST
सार

गांव गरवापुर में शनिवार को चकरोड को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
clashes between two sides over road in shahjahanpur
फायरिंग कर फैलाई दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव गरवापुर में शनिवार को चकरोड को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद होने पर हथियार भी निकल आए। बताते हैं कि फायरिंग भी की गई, जिससे दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार को खेतों को जाने वाले चकरोड पर एक पक्ष द्वारा अतिक्रमण कर मेड़ बना दी गई। दूसरे पक्ष ने सरकारी नाप कराकर चकरोड को कब्जामुक्त कराने का प्रयास किया। इसके बाद भी चकरोड कब्जामुक्त नहीं हो सकी। इसी बात को लेकर शनिवार शाम दोनों पक्षों में खेत पर विवाद हो गया। पहले मारपीट हुई, जिसमे नरेंद्र, परविंदर व जितेंद्र आदि घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया 

विवाद के दौरान दोनों पक्षों द्वारा असलाह भी लहराए गए। ग्रामीणों के अनुसार, विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष मौके से भाग गए। पुलिस ने खेत पर खड़े मिले एक ट्रैक्टर को थाने पर ले आई। विवाद के दौरान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि चक रोड को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। विवाद के दौरान फायरिंग की बात अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed