फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clash and Firing Over Land Possession; Four Injured, Including Father and Son

Shahjahanpur News: जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग, पिता-पुत्र समेत चार घायल

Sun, 17 May 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Clash and Firing Over Land Possession; Four Injured, Including Father and Son
चांदपुर। खुटार थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में शनिवार को खेत पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट के साथ फायरिंग हो गई। विवाद में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें एक व्यक्ति को छर्रें लगे हैं। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिंटू के खेत में खड़ी उड़द की फसल को जबरन ट्रैक्टर से जोतने के लिए कुछ लोग पहुंच गए। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। इस दौरान 10-11 विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और फायरिंग की।
विज्ञापन

पिंटू पक्ष के विक्रम, उनके पुत्र रवि, शिशुपाल और पंकज घायल हो गए। घायलों के परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान फायरिंग भी की गई। विक्रम के पेट मे छर्रे लगे हैं। पिंटू पक्ष के लोगों का यह भी कहना है कि 112 पुलिस की मौजूदगी के दौरान मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ पुवायां प्रवीण मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह मामले को शांत कराया। छर्रा लगने से घायल विक्रम को अस्पताल भेजा भर्ती कराया गया। बाकी घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि फायरिंग के मामले में एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। असलाह भी कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed