{"_id":"683891344bbcab54560deb62","slug":"civil-defence-organization-will-be-formed-in-the-district-notification-issued-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-144910-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जिले में नागरिक सुरक्षा संगठन का होगा गठन, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जिले में नागरिक सुरक्षा संगठन का होगा गठन, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नागरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्यपाल ने प्रदेश के जिलों में नागरिक सुरक्षा संगठन का गठन करने का निर्देश दिए हैं। इसमें शाहजहांपुर भी शामिल है। प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप को नियंत्रक के रूप में नियुक्त किया गया है। नागरिक सुरक्षा विभाग की स्थापना वर्ष 1962 में चीन के आक्रमण के बाद की गई थी। इसका उद्देश्य युद्ध के समय जीवन की रक्षा, संपत्ति की हानि को कम करना, उत्पादन की निरंतरता को बनाए रखना और जनता का मनोबल बढ़ाना था। प्रदेश के 15 जनपदों में नागरिक सुरक्षा विभाग क्रियाशील है।
ये हैं नागरिक सुरक्षा विभाग के कार्य एवं दायित्व
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण, अभ्यास या प्रदर्शन, हवाई हमले से जन-धन की सुरक्षा नागरिक सुरक्षा विभाग का मुख्य ध्येय है। इसके अलावा शांतिकालीन कार्य में नागरिक सुरक्षा, नागरिक आबादी को युद्ध और उससे उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना, हवाई हमले से बचाव के लिए अभ्यासों का आयोजन करना, आपातकालीन स्थिति में औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की योजना बनाना भी शामिल है। नागरिक सुरक्षा संगठन के अवैतनिक पदाधिकारी निष्काम भावना से संगठन से जुड़ते हैं। विभिन्न त्योहारों, मेलों एवं प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, भूंकप और अभियानों में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
जिले में नागरिक सुरक्षा संगठन के गठन के लिए शासन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। आपदाओं से निपटने के लिए जिले में नागरिक सुरक्षा संगठन का गठन किया जाएगा। - धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम