फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

गुरु पुष्य नक्षत्र में बन रहा खरीदारी का सर्वार्थ सिद्धि योग

Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। धनतेरस और दीपावली पर आपने खरीदारी करने का मन बनाया है तो 28 अक्तूबर तय कर लें। इस दिन यानी बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र रहेगा और गुरु शनि का दुर्लभ संयोग बनेगा। इस दिन कोई भी वस्तु खरीदना शुभ फल देने का होता है।
विज्ञापन

पंडित अरुण शुक्ला के अनुसार पुष्य नक्षत्र पर ग्रहों की ऐसी स्थिति 677 साल बाद बन रही है। अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग इस घड़ी को अधिक शुभ बनाएंगे। बताया कि दिवाली से पहले कार्तिक कृष्ण पक्ष को आने वाले पुष्य नक्षत्र में कोई नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन नई चीजें घर लाने पर सुख-समृद्धि का आगमन होता है। शनिदेव पुष्य नक्षत्र के स्वमी है। ऐसी मान्यताएं हैं कि शनि के नक्षत्र में मिलने वाले शुभ परिणाम लंबे समय तक बने रहते हैं। पुष्य नक्षत्र पर मकर में राशि शनि-बृहस्पति का ऐसा संयोग 677 साल पहले 05 नवंबर 1344 को बना था।
विज्ञापन

यह खरीदना होगा शुभ
पुष्य नक्षत्र में नए वस्त्र, अनाज, जूते-चप्पल या कोई जरूरी सामान घर ला सकते हैं। इस दिन धन दान करना भी शुभ माना गया है। आप गोशाला में हरी घास का दान भी कर सकते हैं। इस शुभ घड़ी में भगवान शिव को प्रसन्न करने भाग्योदय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन जायदाद पर कर सकते हैं निवेश
गुरुवार को पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र में जमीन-जायदाद पर निवेश करना भी फलदायी साबित हो सकता है। जिसका लाभ लंबे समय तक उठा सकते हैं। घर, मकान, जमीन या जीवन बीमा जैसी पॉलिसी में निवेश से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed