फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने को उमड़े समाचार पत्र वितरक

Sun, 17 Oct 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर में उस्मानबाग स्थित एआरटीओ वाली गली में श्रम विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर में ई-श्र? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। समाचार पत्र वितरकों को प्रदेश सरकार समेत श्रम विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शनिवार को उस्मान बाग पुलिस चौकी के सामने एआरटीओ वाली गली में श्रम विभाग के सहयोग से विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए दोपहर से शाम तक समाचार पत्र वितरक उमड़े रहे। 40 समाचार वितरकों ने अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

पंजीकरण कराने के लिए समाचार पत्र वितरक अपने आधार कार्ड, परिवार के अन्य सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज की दो रंगीन फोटो, मूल राशनकार्ड और उसकी छाया प्रति आदि अभिलेख साथ लेकर आए। सहायक श्रमायुक्त वीरेंद्र कुमार के निर्देश पर एक जनसेवा केंद्र के संचालक पंकज श्रीवास्तव ने समाचार पत्र वितरकों से फोटो सहित आवेदन और अन्य अभिलेख जमा करके उनका निशुल्क पंजीकरण किया।
विज्ञापन

पंजीकरण कराने वाले सभी समाचार पत्र वितरकों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना समेत श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके तहत वितरक बंधुओं का दो लाख रुपये और उनके परिवार के सदस्यों का पांच लाख रुपये तक दुर्घटना मेडिक्लेम बीमा होगा। साथ ही यदि समाचार पत्र वितरक अथवा उनके परिवार के सदस्य बीमारी के कारण किसी निजी अथवा सरकारी अस्पताल में भर्ती होते हैं तो उन्हें पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमित आय मेें परिवार का गुजारा करना पड़ता है। शिविर में पंजीकरण कराने के बाद कई योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।
- दयाशंकर, हुसैनपुरा
सरकार ने तमाम योजनाएं चलाईं, लेकिन जरूरतमंदों को उनकी जानकारी नहीं है। ऐसे शिविर आगे भी लगाए जाने चाहिए।
- अशोक कुमार, सैनिक कालोनी
हम लोगों का काम पूरे शहर में भ्रमण से जुड़ा है। इसलिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अब दुर्घटना बीमा का लाभ मिल सकेगा।
अभिमन्यु कुमार, बिजलीपुरा
सरकार ने ई-श्रम पोर्टल बनाकर मुझ जैसे निम्र आय वाले लोगों को बहुत उपकार किया है। अब बीमारी मेें जमापूंजी खत्म नहीं होगी।
- राजेश शर्मा, मदराखेल
ऐसे शिविर कुछ समय के अंतराल पर फिर लगाए जाने चाहिए, जिससे कि अधिकांश पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।
- राजेश कुमार, लोधीपुर
शिविर के आयोजकों ने पहले ही बता दिया था कि पंजीकरण में किन कागजातों की जरूरत पड़ेगी। इसलिए यह काम कराने में कोई असुविधा नहीं हुई।
- सुरेंद्र कुमार उर्फ मुरारी, रंगमहला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed