{"_id":"611819148ebc3ee07f154c78","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly456460960","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी तोड़ रहे युवक को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी तोड़ रहे युवक को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी प्रदीप कुमार (32) शुक्रवार शाम करीब सात बजे खेत से तोरई की सब्जी तोड़ने गए थे। तभी प्रदीप को खेत में निकले सांप ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। प्रदीप ने घर आकर सांप के डसने की सूचना दी।
परिजन ने गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कुछ देर चले इलाज के बाद डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। परिवार प्रदीप के जिंदा होने की आस में झाड़-फूंक कराने वालों के पास लेकर गए। वहां भी कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रदीप खेतीबाड़ी कर पत्नी उषादेवी एक बेटी और तीन बेटों का भरण-पोषण करता था। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।